Crime Hindi News

Bokaro में महिला का अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म: तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की छानबीन जारी


Bokaro: जिला पुलिस ने सोमवार को बालीडीह थाना क्षेत्र में 24 वर्षीय आदिवासी महिला का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म (gangrape) करने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। बोकारो के एसपी पूज्य प्रकाश ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान पंकज कुमार सिंह (25), कुंदन कुमार (21) और लक्ष्मण कुमार (21) के रूप में हुई है। वे बालीडीह औद्योगिक क्षेत्र में काम करते थे। दो मोबाइल जब्त किए गए हैं। अनुसंधान जारी है।

बता दें, पीड़िता दो बच्चों की मां है। बीतें 15 अगस्त को उसका अपहरण कर लिया गया था। मामला तब प्रकाश में आया, जब वह दो दिन बाद किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर 17 अगस्त की शाम घर पहुंची। उसने अपनी आपबीती अपने पति और परिजनों को बताई। इसके बाद परिजनों ने बालीडीह थाने से संपर्क किया। महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि 15 अगस्त की शाम वह घर लौट रही थी, तभी पीछे से युवकों ने उसका मुंह ढक दिया और उसे जबरन अपनी कार में डालकर अज्ञात स्थान पर ले गए। बंद कमरे में उसके साथ दुष्कर्म किया गया। दो दिन बाद वह किसी तरह उन्हें चकमा देकर शाम को घर पहुंची।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!