Report by Sukam

Bokaro: चास के गुरुद्वारा रोड स्तिथ इंडियन बैंक में लूट की घटना को अंजाम देकर अपराधी फरार हो गए. घटना में गार्ड के घायल होने की खबर है. एसपी बोकारो चन्दन कुमार झा के निर्देश पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है. एसपी और डीएसपी घटनास्थल पर पहुंच कर स्तिथि का जायजा ले रहे है.

बताया जा रहा है पिस्टल से लैस सभी अपराधी बाइक से आये थे. बैंक कर्मियों को बाथरूम में बंद कर दिया था. अपराधियों को बैंक के गार्ड ने रोकने की कोशिश की पर वह उससे भीड़ गए. जिसमे वह घायल हो गए. अपराधियों ने बम भी फेंका लेकिन वह फटा नहीं. लूट के बाद वह धनबाद की ओर फरार हो गए.

हालांकि अभी तक लूट के रकम को लेकर को आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है पर बताया जा रहा है कि अपराधी बैंक से करीब 50 लाख रूपये लूट कर भागे है. अपराधी छह की संख्या में आये थे. सभी मास्क पहने हुए थे और उन्होंने सीसीटीवी कैमरा का कनेक्शन भी काट दिया था. Video news:

