Politics

भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करते हुए विकास करना मेरा लक्ष्य है: उमाकांत रजक AJSU


Bokaro: चंदनक्यारी से भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करते हुए विकास करना मेरा लक्ष्य है, उक्त बातें पूर्व मंत्री उमाकांत रजक ने नयावन पंचायत में आयोजित बैठक में अपने संबोधन के दौरान कही।

उन्होंने बताया कि चंदनकियारी में विकास का प्रारूप तैयार किया गया था और उस प्रारूप पर काम शुरू हुआ था आज विकास का पहिया थम सा गया है। उन्होंने कहा कि चंदनकियारी में पदाधिकारी बेलगाम हो गए हैं। प्रखंड स्तर के अधिकारी जनता की समस्या का समाधान के प्रति गंभीर नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम में पार्टी के कार्यकर्त्ता उपस्थित हो कर जनता से जुड़े मामले का समाधान कराने में सहयोग करने का काम करें। उन्होंने किसी का नाम लिए बगैर कहा कि कमजोर हाथों में नेतृत्व चले जाने के कारण विकास का पहिया थम गया है।

भाजपा समेत अन्य दलों को छोड़कर दर्जनों लोगों ने उमाकांत की प्रति आस्था विश्वास दिखाते हुए आजसू में योगदान किया। भाजपा छोड़कर आजसू पार्टी मे शामिल हुए मानिक माजी, रामेश्वर प्रमाणिक, राजेन्द्र रजक,बसंती: मौके पर सुरेश सिंह, हरलाल महतो, गोवर्धन शेखर ,संतोष महतो, सुभाष चंद्र महतो, अजय शेखर विकास सिंह आशुतोष चटर्जी मुकेश बाउरी, गुरू पद महतो विप्लव बनर्जी, इन्द्रजीत महतो,गुलेन सिंह नेपाल दास सुरेश महतो बंकिम चन्द्र माजी, अनिल गोराई, नारायण चन्द्र बाउरी आदि है।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!