Bokaro: पुलिस महानिरीक्षक, उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र, बोकारो सुनील भास्कर के निर्देश पर साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है। प्रक्षेत्र के विभिन्न जिलों में Cyber Crime से जुड़े Pratibimb App पर प्लॉटेड संदिग्ध मोबाइल नंबरों का सत्यापन कर उनके खिलाफ विधि-सम्मत कार्रवाई की गई।

चलाया गया अभियान
साढ़े चार महीनो में यानि 1 अक्तूबर 2025 से 16 फरवरी 2026 तक चलाए गए अभियान के दौरान कुल 15 कांड दर्ज किए गए, जबकि 57 साइबर अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान आरोपितों के पास से भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, बैंकिंग दस्तावेज और नकद राशि बरामद की गई।
इतने मोबाइल, ATM, सिम आदि जब्त
पुलिस ने कुल 132 मोबाइल, 168 सिम कार्ड, 31 एटीएम कार्ड, 03 चारपहिया वाहन, 07 दोपहिया वाहन, 03 आधार कार्ड, 08 पैन कार्ड, 01 श्रम कार्ड, 01 वोटर कार्ड, 01 ड्राइविंग लाइसेंस, 07 बैंक पासबुक, 03 बैंक चेकबुक, 23 रजिस्टर/कॉपी, 4,67,000 रुपये नकद तथा व्हाट्सएप चैट से जुड़े साक्ष्य जब्त किए हैं।

जिलावार कार्रवाई का ब्योरा (19 जनवरी 2026 से 16 फरवरी 2026)
गिरिडीह:
गिरिडीह में Pratibimb App पर 788 संदिग्ध मोबाइल नंबर प्लॉटेड पाए गए। 8 कांड दर्ज कर 28 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। 55 मोबाइल, 78 सिम कार्ड, 7 एटीएम कार्ड, 1 स्कॉर्पियो, 6 मोटरसाइकिल, 3 आधार कार्ड, 3 पैन कार्ड, 1 श्रम कार्ड, 1 वोटर कार्ड, 1 ड्राइविंग लाइसेंस, 6 अतिरिक्त मोबाइल, 6 सिम कार्ड तथा 4,43,000 रुपये नकद जब्त किए गए।
रामगढ़ और चतरा :
रामगढ़ में 50 संदिग्ध नंबरों के सत्यापन में 1 कांड दर्ज कर 1 अपराधी की गिरफ्तारी की गई। वहीं चतरा में 27 संदिग्ध नंबरों की जांच में 1 कांड दर्ज कर कार्रवाई की गई। 7 मोबाइल, 18 सिम कार्ड, 3 एटीएम कार्ड, 6 पासबुक, 3 चेकबुक एवं व्हाट्सएप चैट स्क्रीनशॉट बरामद किए गए।
कोडरमा और हज़ारीबाग:
कोडरमा में 43 संदिग्ध नंबरों के आधार पर 2 कांड दर्ज कर 2 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। हजारीबाग में 296 संदिग्ध नंबरों की जांच में 3 कांड दर्ज कर 20 अपराधियों को दबोचा गया। 51 मोबाइल, 54 सिम कार्ड, 23 रजिस्टर/कॉपी, 1 मारुति ब्रेजा कार, 1 किया सोनेट कार, 20 विभिन्न कंपनियों के डेबिट/क्रेडिट कार्ड एवं 5 पैन कार्ड जब्त किए गए।
बोकारो और धनबाद:
बोकारो में 140 संदिग्ध नंबरों की जांच में 1 कांड दर्ज किया गया। 13 मोबाइल, 12 सिम कार्ड, 1 एटीएम कार्ड, 1 पासबुक और 24,000 रुपये नकद बरामद किए गए। धनबाद में 720 संदिग्ध मोबाइल नंबर चिन्हित किए गए, जिनमें 1 कांड दर्ज कर 6 अपराधियों की गिरफ्तारी की गई।
प्रक्षेत्र में कुल उपलब्धि
उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के अंतर्गत कुल 2064 संदिग्ध मोबाइल नंबरों का सत्यापन किया गया। इस दौरान 15 कांड दर्ज कर 57 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस महानिरीक्षक सुनील भास्कर ने सभी जिलों को साइबर अपराध के विरुद्ध सख्त निगरानी जारी रखने तथा आम जनता से किसी भी संदिग्ध कॉल या ऑनलाइन लेन-देन की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।

