Hindi News Politics

सड़क किनारे भाजपाइयों ने 100 मीटर लम्बा बैनर चमकाया, जिसमे लिखा था कि…


Bokaro: झारखंड सरकार की जनविरोधी नितियो के खिलाफ भाजपाइयों ने शनिवार को चास में जमकर प्रदर्शन किया। सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने चास प्रख॔ड मुख्यालय के समक्ष मानव श्रंखला बनाया, सरकार विरोधी नारे वाली तख्तियां दिखलाई और 100 मीटर लम्बे बैनर दिखलाकर नारा भी लगाया। भाजपा के विधायको को छोड़कर इस राज्य व्यापी कार्यक्रम में बोकारो जिला इकाई के अधिकतर सदस्य थे।

यु कहें तो भाजपा ने इस कार्यक्रम के माध्यम से चास नगर निगम के होने वाले चुनाव को लेकर अपना शक्ति प्रदर्शन भी किया है। भाजपा की वह महिला सदस्या जो निगम चुनाव लड़ना चाहती है वह भी प्रदर्शन में मौजूद थी। कुल 9 मंडल अध्यक्ष और विभिन्न मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने बीडीओ के माध्यम से राज्यपाल को संयुक्त हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन दिया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा के नेताओ ने कहा कि, झारखंडवासीयों को सपना दिखाकर हेमंत सरकार सत्ता पर काबिज है। झारखंड के नौजवानों, किसानों, मजदूरों, महिलाओ, आदिवासियों, दलितों को छलने का काम कर रही है। जिलाध्यक्ष भारत यादव ने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री ने वादा किया था, प्रतिवर्ष पाँच लाख युवाओं को रोजगार देंगे अथवा बेरोजगारी भत्ता देंगे। यह तो बता दे कब देंगे ? देंगे भी कि नहीं देंगे ? लोगो को फुसला रहे थे क्या ?

यूपीए सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन ने कहा था कि वह किसानो का ऋण माफ करेंगे, पारा शिक्षको और आंगनबाड़ी कर्मियों को स्थाई कर किया जायेगा आदि। लेकिन लगभग दो वर्ष बीत जानेके बाद भी एक भी वादा पूरा नही किया। आज झारखंड मे कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुका है। जज की हत्या दिन दहाड़े हो रही है, महिलाओ और झारखंड की बेटियों के साथ लागातार बलात्कार हो रहा है।

भाजपा जिला इकाई के संजय त्यागी ने कहा कि आदिवासियों एवं दलितो का उत्पीड़न हो रहा है। सत्ता के संरक्षण मे संगठीत गिरोह के द्वारा प्रकृतिक संसाधनो एवं खनिज संपदा को लूटा जा रहा। सभी सरकारी कार्यालयों मे भ्रष्टाचार चरम पर है। आम आदमी त्रस्त है। सत्ता बैठे लोगो के द्वारा सुनियोजित तरीके से अधिकारीयों से वसूली किया जा रहा है, जिसका खामियाजा आम आदमी को भुगताना पड़ रहा है।

विकास अवरूद्ध है। उधोग धंधा चौपट है। ट्रांसफर पोस्टिंग का उधोग फल फूल रहा है। रघुवर जी के शासनकाल मे नौजवानों, किसानो, महिलाओ,आदिवासी,शोषित, दलित आदि के लिए लागू कल्याणकारी योजनाओ को बंद कर दिया गया है। फिर भी कोविड प्रोटोकॉल के कारण भाजपाई चुप थे। लेकिन जनहित के लिए अब सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगे, जिसका आगाज आज मानव श्रंखला के माध्यम से किया जा रहा है।

उक्त कार्यक्रम मे मुख्य रूप से भाजपा के दिलीप श्रीवास्तव, लीला देवी, आरती राणा, रितूरानी सिंह, प्रगती शंकर, सुधा सिंह, अरविंद राय, मृत्युंजय शर्मा, डाॅ रतन केजरीवाल, सुनिता देवी, बनिता देवी, सुनिता साहू, राधा देवी, बबीता देवी, रमण श्रीवास्तव, अशोक कुमार पप्पू आदि सहित सैकड़ो भाजपा एवं मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!