Hindi News

विपक्षी पार्टियां एकजुट हो रही हैं, लेकिन झारखण्ड में BJP 55-60 % वोट लाकर विपक्षी गोलबंदी को करेगी ध्वस्त: दीपक प्रकाश


Bokaro: झारखंड प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा है कि 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए विपक्षी पार्टियां एकजुट हो रही हैं, लेकिन भाजपा 55 से 60 प्रतिशत वोट लेकर विपक्षी गोलबंदी को ध्वस्त करेगी। झारखंड प्रदेश की सभी 14 लोकसभा क्षेत्रो पर जीत हासिल करेगी। प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष रविवार को जैनामोड़ स्थित होटल आर्यन के सभागार बोकारो भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

मुख्य अतिथियों द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर बैठक की शुरुआत की। बैठक की अध्यक्षता बोकारो जिला अध्यक्ष भरत यादव ने ने की। संचालन जयदेव राय ने की ,धन्यवाद ज्ञापन मनोज ठाकुर ने की। जिलाध्यक्ष द्वारा स्वागत भाषण देते हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया।बैठक में बूथ सशक्तिकरण, महाजनसंपर्क अभियान एवं आजीवन सहयोग निधि पर मंथन हुआ।

बैठक में दीपक प्रकाश व डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी के अलावा धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ सिंह, चंदनकियारी के विधायक अमर बाउरी, गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र पांडेय, पूर्व विधायक छत्रुराम महतो,योगेश्वर महतो बाटुल,प्रदेश प्रवक्ता सरोज सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष सुनीता देवी मौजूद रहे।

प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा मोदी सरकार के हर महत्वाकांक्षी योजना गांव से लेकर शहर के लाभार्थी लाभाविंत हुए है। हर घर नल योजना,आयुष्मान भारत,फ्री वैक्सीनेशन, लाडली योजना, किसान सम्मान निधि योजना,पीएम आवास, मुफ्त अनाज, महिलाओं के लिए कई योजना, युवाओं के लिए अग्निवीर, MSME के तहत स्वरोजगार योजना, आदि ऐसे कई महत्वपूर्ण योजना लोगो को जोड़ा।

मोदी सरकार के नेतृत्व में देश ही नही विदेशों में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की। आज शक्तिशाली देशों में भारत की गिनती हो रही। आज कई देश भारत से मदद लेते किसी भी मुद्दे पर। g20 मे भारत को अध्यक्षता साबित करती की आज देश का वर्तमान व भविष्य किस दिशा मे जा रही।

बैठक को संबोधित करते हुए जनसंपर्क अभियान के प्रदेश संयोजक सह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि लोकसभा चुनाव दस्तक दे रहा है। इसलिए एक महीने 30 मई से 30 जून तक का समय एक-एक कार्यकर्ता को पार्टी के लिए देना होगा। इस कार्य में बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर के कार्यकर्ता अभियान की सफलता के लिए घर घर अभियान चलाएंगे।

धनबाद सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने कहा मोदी सरकार के 9 वर्ष के कार्यकाल में कई ऐतिहासिक कार्य हुए। सर्जिकल स्ट्राइक, धारा 370 हटाना, कश्मीर में शांति बहाल, राम मंदिर निर्माण, नया सांसद भवन, one रैंक one पैशन आदि कार्य हुए। चंदनकियारी विधायक अमर बाउरी ने कहा मोदी सरकार की हर योजना आज चंदनकियारी सहित सभी विधानसभा क्षेत्र में धरातल पर उतरकर कई परिवारों को लाभ मिला।

कार्यसमिति बैठक में ईश्वर प्रजापति, मुकुल ओझा,विनय सिंह, प्रह्लाद वर्णवाल, रोहितलाल सिंह, जगरनाथ राम, बिनोद महतो, कुमार अमित, लक्ष्मण नायक,आरती राणा, संजय त्यागी, दिलीप श्रीवास्तव, अनिल स्वर्णकार, लीला देवी, जयनारायण मरांडी,दशरथ महतो, अशोक कुमार पप्पू, इंद्रा झा,माथुर मंडल, विनय आनंद , विश्वनाथ दत्ता, महेंद्र राय, अतानु चौधरी, धीरज झा,नीरज कुमार,धर्मेंद्र महथा,किसान मोर्चा महामंत्री अर्जुन सिंह, शंकर रजक,महिला मोर्चा प्रभारी,ऋतुरानी सिंह, अर्चना सिंह, मुकेश राय ,रामलाल सोरेन,फटिक दास, बिनोद महतो,तारा साह,चितरंजन साहू,सहित जिला कार्यसमिति सदस्य,मंडल के अध्यक्ष ,महामंत्री, जिला मोर्चा के अध्यक्ष महामंत्री शामिल हुए।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!