Bokaro Steel Plant (SAIL) Hindi News

विधानसभा या लोकसभा चुनाव से अधिक रोचक है Bokaro Steel Officer Association चुनाव के इन प्रत्याशियों का रिपोर्ट कार्ड, पढ़िए..


Bokaro: बोकारो स्टील ऑफिसर एसोसिएशन (BSOA) के होने वाले चुनाव को लेकर अधिकारियो के दो गुट आमने-सामने है। अपनी स्तिथि को मजबूत करने के लिए दोनों गुट प्रचार में लगे हुए है। एक तरफ वर्तमान BSOA अध्यक्ष ए के सिंह (GM) का गुट है तो दूसरी तरफ सीनियर मैनेजर रैंक के अधिकारी रवि भूषण का।

Click here to Follow in Whatsapp: https://whatsapp.com/channel/0029Va98epRFSAsy7Jyo0o1x

BSOA का चुनाव 25 फरवरी को होना है। जिसके लिए अधिकारियों से मिलकर प्रत्याशी वोट देने का अनुरोध कर रहे है। बोकारो स्टील प्लांट (BSL) में करीब 1798 अधिकारी है। जो बोसा के सदस्य है और मतदान कर अपना अध्यक्ष, जेनेरल सेक्रेटरी और कोषाध्यक्ष चुनते है। बीएसएल में इस चुनावी माहौल के गहमागहमी के बीच वर्तमान अध्यक्ष ए के सिंह ने सोमवार को अपनी टीम की उपलब्धि गिनाते हुए ‘Report Card’ निकाल दिया, जो चर्चा का विषय बना हुआ है।

जीएम ए के सिंह ने ‘Report Card’ जारी कर पिछले दो साल में उनकी टीम के द्वारा किये गए 34 कामो की सूचि गिनाई है। जिसे पढ़कर अधिकारी बोल रहे है कि यह BSOA चुनाव के प्रत्याशी का रिपोर्ट कार्ड है या विधानसभा चुनाव के किसी उम्मीदवार का। इन 34 पॉइंट के ‘रिपोर्ट कार्ड’ में बीजीएच से लेकर टाउनशिप के सड़क, पानी और बिजली के आलावा प्लांट से जुड़ी अधिकारियों की समस्याओ को ख़त्म कर ए के सिंह ने इसे अपने टीम की उपलब्धि बताया है। अब इन उपलब्धियों को आधार बनाकर वे वोट मांग रहे है।

इस रिपोर्ट कार्ड के बाद दूसरी टीम सकते में है और ए के सिंह के गिनाये उपलब्धियो के बीच से राजनितिक कमियां तलाश रहे है।

BSOA द्वारा जारी किये गए ‘Report Card’ की यह है वह 34 उपलब्धियां: 

1. BSOA के सदस्यों और उनके परिवार की स्वास्थ्य ज़रूरतों को पूरा करने के लिए बेहतरीन ग्रुप मेडिकल इन्शुरेंस की व्यवस्था वर्ष 2022 से 24 मे सस्ते दरों पर की गयी जिसमे 2 वर्षों मे कुल प्रीमियम का भुगतान तकरीबन 2 करोड़ किया गया जबकि 2 करोड़ 60 लाख की रकम बीमा कंपनी ने सदस्यों एवं उनके परिवार के इलाज के लिए भुगतान कर चुका है। शेष चार महीने पॉलिसी अभी भी बाकी है।

2. व्यापक पैमाने पर शहर के विभिन्न सेक्टरों का निरीक्षण कर खराब पड़े स्ट्रीट लाइट का ब्योरा तैयार कर नगर सेवा विद्युत अनुभाग को सौंपा गया। उनके सहयोग से आज पूरा शहर प्रकाशमय हो चुका है| इसी तर्ज पर प्लांट के अंदर नेटवर्क के प्रोब्लेम का भी समाधान नया टावर लगा कर सिंटर प्लांट, ब्लास्ट फर्नस इत्यादि क्षेत्रों के नेटवर्क की समस्या का समाधान किया गया।

3. कोरोना के समाप्ती के बाद, सदस्यों और उनके परिवार को सही समय पर वैक्सीन उपलब्ध कराया गया।

4. शहर के जाने माने स्कूल डी पी एस मे बी एस एल के बच्चों के लिए 75 प्रतिशत नामांकन आर टी ई कोटा हटाने के बाद आरक्षित किया गया। शहर के अन्य विद्यालयों मे भी सदस्यों के बच्चों का नामांकन ज़रूरत के मुताबित BSOA के सहयोग से कराया गया।

5. बी एस ओ ए के 500 से ज़्यादा सदस्यों एवं उनके परिवार के मान सम्मान, सुरक्षा एवं कठिन समय मे ऑफिसर असोशिएशन के पदाधिकारीयों ने अपना भरपूर सहयोग देकर उनकी समस्या को कम करने का अथक प्रयास किया है।

6. सैक्टर 4 एफ़ की भौगोलिक स्थिति इस प्रकार है की चारों तरफ से अवांछनीय तत्व इस क्षेत्र मे प्रवेश कर वहाँ के निवासियों को विभिन्न तरीकों से नुकसान एवं परेशान कर सकते हैं। इसको मद्दे नज़र रखते हुए, सैक्टर 4 एफ़ के चारों तरफ दीवार, ट्रेंच, ड्रॉप गेट, इत्यादि के माध्यम से ऐसे अवांछनीय तत्वों पर लगाम लगाने के लिए कार्यवाही चल रही है।

7. नियमित रूप से झारखंड सरकार एवं अन्य संस्थानो से अधिकारियों के सैक्टर मे निवास करने वाले लोगों की सुरक्षा के मद्दे नज़र पुलिस एवं बीएसएल के सेक्युर्टी टीम के द्वारा संवेदनशील इलाकों मे निगरानी नियमित रूप से की जा रही है। बी एस एल के सुरक्षा विभाग ने हेल्प लाइन नंबर जारी कर आकस्मिक सेवा हेतु मदद के लिए इंतेजाम किया है।

8. सेल के पचासवे जन्मदिन के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बसोआ की टीम ने प्रबंधन काफी सहयोग दिया।

9. वर्षों पुराने गेट पास की जगह नया आर एफ़ आई डी गेट पास उपलब्ध कराया गया।

10. गुणवत्ता युक्त पानी के लिए, प्लांट, ए डी एम, हॉस्पिटल, नगर सेवा भवन के विभिन्न जगहों पर अक्वागार्ड एवं कूलर लगा कर सुविधा प्रदान
कराया गया।

11. अपने सम्मानित सदस्यों के सेवा निवृत्त के उपरांत उनको सम्मानित कर भविष्य मे सभी तरह के सहयोग देने के आश्वासन के साथ विदाई दे गयी। 12. प्रबंधन का ध्यान आकृष्ट करने के लिए बी एस ओ ए ने 47 दिन सत्याग्रह के साथ साथ अन्य कार्यक्रम कर अपने मुद्दों को प्रबंधन के सामने सम्मानजनक पूर्वक रखा गया तथा प्रबंधन ने भी अपना सहयोग देकर ऐसे सारे मुद्दों का निराकरण किया। ज ओ 2008 10 बैच के समस्या का सम्मानजनक समाधान किया गया।

13. प्लांट के मेन गेट पर अधिकारियों एवं सी आई एस एफ़ के बीच आए दिन होने वाले विवाद का पूर्ण से निवारण किया गया।

14. कोरोना कल के बाद एम टी टी का इंटर प्लांट ट्रेनिंग की शुरुआत कराई गयी तथा उनके निवास स्थान को नवीकरण कर सम्मानजनक तरीके से रहने की व्यवस्था की गयी।

15. दो वर्षों के पी आर पी का भुगतान कराया गया। एम ओ यू रेटिंग आ चुकी है, वर्ष 2022-23 का भी भुगतान जल्द करा दिया जाएगा।

16. एन ए मैडिसिन के भुगतान पर टैक्स लगता था। नयी प्रणाली बनाकर इस समस्या से निजाद दिलाया गया।

17. घर पर लगने वाले हाउस पर्क्स टैक्स की सही गणना कर 50 प्रतिशत टैक्स रकम को सदस्यों को वापस कराया गया।

18. टैक्स भुगतान कम करना पड़े इसके लिए 10 ई फॉर्म भरने हेतु सदस्यों के कार्यस्थल पे जाकर सहयोग पहुंचाया गया।

19. सेल के बी एस एल प्लांट मे अतिथि स्वागत एवं टीम निर्माण हेतु एंटर्टेंमेंट एक्स्पेंसेस के रूप मे ई 45000, ई 56000, ई 68000, ई 710000 की राशि वर्ष मे एक बार दी जा रही है। 20. पेंशन मद मे 3 प्रतिशत का मासिक भुगतान करना एक मील का पत्थर साबित होगा जिससे पेंशन की मासिक संचित राशि पर ब्याज अच्छा खासा इकठ्ठा होगा। बाकी बचे रकम का भुगतान साल मे एक बार करने से सेवा समाप्ती के समय पेंशन मद मे जमा कुल राशि सम्मानजनक मिलेगी जिससे अच्छा खासा पेंशन का भुगतान नियमित रूप से 60 वर्ष के बाद मिलता रहेगा।

21. नए आवास आवंटन के उपरांत पुराने आवास को खाली करने मे विलंब के चलते मैंटेनेंस सर्टिफिकेट लेना पड़ता था जिसके लिए लोग दर दर भटकते थे, जिसमे बहुत लोगों का पेनल रेंट कट जाता था और वापस नहीं होता था जिससे सदस्यों को भारी नुकसान सहना पड़ता था। इस प्रथा को समाप्त कर ऐसे प्रणाली बनाई गयी जिसमे अब किसी भी सदस्य का पेनल रेंट नहीं कटता है।

22. एलेक्ट्रोनिक मीडिया से प्राप्त शिकायतों का निवारण नगर सेवा विभाग बड़ी ततत्परता से कर रहा है, जिसकी भूरी भूरी सराहना सम्माननीय सदस्यों द्वारा की जा रही है।

23. शहर की गरिमा को पुनः वापस लाने के लिए पूरे शहर के सड़क, नाली का निर्माण एवं अन्य सुंदरिकरण कार्य किया जा रहा है। बी एस ओ ए इस बावक प्रबंधन के समक्ष हमेशा मुद्दे को गंभीरता से रखते आया है तथा प्रबंधन ने भी दिल खोल कर इसमे सहयोग दिया है।

24. बी एस ओ ए हमेशा प्रबंधन के तंत्र के साथ कंधे से कंधा मिला कर विकत परिस्थितियों मे शहर वासियों के सुविधा को बहाल करने मे हमेशा सकारात्मक सहयोग दिया है जिसमे प्रमुख रूप से आवश्यक पेड़ों की छटाई, आँधी तूफान मे बिजली वितरण प्रणाली, समय समय पे सदस्यों को ज़रूरी जानकारी उपलब्ध करा कर शहर के माहौल को सकारात्मक बना कर रखा गया।

25. अवैध तारीक से अवांछनीय तत्वों द्वारा अधिकारियों के आवास को कब्जा करने का पूर ज़ोर विरोध कर सम्मानपूर्वक घरों को वापस दिलाया गया।

26. बड़े पैमाने पर आवास मरम्मती की योजना बनवाई गयी जिसमे सैक्टर 4 बी, 4 सी, 4 डी के बाहरी मरम्मत का कार्य किया जा चुका है, सैक्टर 4 एफ के बाहरी मरम्मती का कार्य प्रगति पर है। इसके पश्चात सैक्टर 3 5 6 12 के बाहर मरम्मती कार्य के लिए कदम उठाया जाएगा।

27. बोकारो जनरल हस्पताल के ओ पी डी, आइ सी यू, सी सी यू, सुश्रुत वार्ड, धन्वन्तरी वार्ड इत्यादि स्थानो का जीर्णोद्धार कराया गया। बाकी बचे जगहों का जीर्णोद्धार करना बी एस ओ ए की प्राथमिकता मे रहेगा।

28. अधिकारियों को मिल रही सुविधा जैसे अलग मैडिसिन काउंटर, ब्लड कलेक्शन काउंटर, ओ पी डी मे प्राथमिक बूकिंग इत्यादि की सुविधा को निरंतर बनाए रखा गया जिससे कम समय मे अधिकारी बी जी एच की सुविधा पा कर अपने कार्यस्थल पर जल्दी योगदान दे सके।

29. एम आर आई एवं यू एस जी मे होने वाले देरी को लगभग शून्य कर दिया गया है।

30. सदस्यों को कम दर पर उच्च गुणवत्ता की दवा उपलब्ध कराने के लिए बोकारो जनरल अस्पताल के अंदर अमृत फार्मसी का रीटेल शॉप खुलवाया गया है, जिसका संचालन सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एच एल एल द्वारा की जा रही है।

31. रंगीन सी टी मशीन की मांग लंबे समय से बी एस ओ ए के द्वारा की जा रही थी जिसे प्रबंधन ने उपलब्ध करा दिया। यह मशीन बिना चीर फाड़ किए दिल की बीमारी मे होने वाले नसों मे हुए रुकावट की जानकारी उपलब्ध कराएगी।

32. इलाज हेतु धन्वन्तरी वार्ड मे भर्ती सदस्यों की सुविधा के लिए टी वी की व्यवस्था की गयी।

33. बी एस ओ ए द्वारा लगातार नए डॉक्टरों, नर्सों, पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती के लिए प्रबंधन से मांग किया जाता रहा है जिसके एवज मे काफी संख्या मे नियमित एवं कांट्रैक्ट पर डॉक्टर, नर्स एवं पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती की गयी है।

34. बी एस ओ ए बिल्डिंग के क्षेत्र को सुंदर, सुसंगठित, आकर्षक एवं उपयोगी बना कर सदस्यों एवं उनके परिवार को सुविधा प्रदान करने के लिए कार्य किया जा रहा है। आने वाले चंद महीनो मे मूर्त रूप ले लेगा। आशा नहीं पूरा विश्वास है की यह जगह बोकारो का एक सर्वश्रेठ जगह बनेगा।

वर्ष 2023 -25 के चुनाव मे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी ए के सिंह, महाप्रबंधक नगर प्रशासन, महासचिव पद के प्रत्याशी, मंतोष कुमार, सहायक
महाप्रबंधक ई टी एल, एवं कोशाध्यक्ष के प्रत्याशी, वी एस नारायण है।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!