B S City

Rotary club: इस हाड़ कंपाने वाली सर्दी में जरूरतमंद बच्चों को बांटे गए ऊनी कपड़े


Bokaro: रोटरी क्लब आफ बोकारो मिड्टाउन कपल्स के सदस्यों द्वारा आभा सेवा सदन, काशी झरिया में आस पास के गाँवों के 30 दिव्यांग और जरूरतमंद बच्चों को ऊनी कपड़े बांटे गए। यह कार्यक्रम उन्होंने आने वाले नये साल के स्वागत में किया। बोकारो जिले में इस वर्ष बहुत ज्यादा ठंड पड़ रही है, ऐसे में बच्चो को ऊनी वस्त्र मिलने से उनके माता-पिता बहुत ज्यादा खुश हुए।

क्लब की डा. प्रियंका लामबा ने बच्चो के परिजनों को को व्यवस्थित जीवन शैली के बारे में जानकारी दी। उन्हें बच्चों को शारीरिक व्यायाम और अच्छे खानपान कराने की नसीहत दी और इन नियमों को पालन करने के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि हम सभी लोगों को इन बच्चो की मदद के लिए आगे आना चाहिए।

रोटरी के सचिव साजन कपूर ने सभी रोटरी सदस्यों को सामाजिक कार्यक्रमों में भी अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि शारीरिक और मानसिक व्यायाम , सही खान पान और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने से इन दिवयांग बच्चों में सक्रियता और स्मरण शक्ति बढ़ती है। उन्होंने ने बच्चों से नियमित व्यायाम और योगा करने की की अपील की।

इस कार्यक्रम और जागरूकता शिविर में आभा सेवा सदन के डा. राउत, मि. डेरेक एवं मैडिकल टीम का सक्रिय योगदान रहा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रोटेरियन राहुल लंबा, प्रियंका लामबा, मिनी कपूर, साक्षी जोहर, अमित जोहर, शुभ्रा गौतम, सुशांत शर्मा और विजय जैन ने विशेष योगदान दिया।

 


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!