Bokaro Steel Plant (SAIL)

SAIL: दिवाली से पहले कर्मियों को मिलेगा बोनस पर “उम्मीद से आधा”, विरोध में यह कह रहे लोग


Bokaro: स्टील अथॉरिटी ऑफ इण्डिया लिमिटेड (SAIL) के अनअधिशासी कर्मचारियो को 40500/- एक्सग्रेसिया (बोनस) के रूप मे मिलेगा। बोनस कि राशि मंगलवार को नई दिल्ली मे नेशनल ज्वाइंट कमिटी फाॅर स्टील (NJCS) कोर कमिटी की बैठक में तय हुई। कर्मियों के अनुसार इस बार बोनस उम्मीद से कम मिला है। इसके खिलाफ कई Non-NJCS यूनियन ने विरोध किया है। बीएसएल के भारतीय इस्पात कर्मचारी संघ, जय झारखण्ड मजदुर समाज, किम्स और अन्य यूनियन ने इसका विरोध कर कहा की यह बोनस “उम्मीद से आधा” है ।

बैठक मे हिन्द मजदूर सभा की ओर से मजदूरो प्रतिनिधित्व कर रहे स्टील, मेटल एण्ड इंजीनियरिंग वर्कस फेडरेशन ऑफ इंडिया (एच.एम.एस) के महामंत्री संजय बढावकर एवम् क्रान्तिकारी इस्पात मजदूर संघ (एच.एम.एस) के महामंत्री राजेन्द्र सिंह ने संयुक्त रूप से मीटिंग की जानकारी देते हुए कहा कि सेल के लगभग 52,000 मजदूरो के चिर-परतिक्षत बोनस मीटिंग को आज सम्मानजनक रूप दे दिया गया।

कर्मचारियो को 40500/- बोनस के रूप मे मिलेगा। जिसमे से 31000/- रूपए दिपावली के पहले दे दिया जाएगा और बाकी 9500/- रूपए 31/03/2023 के पहले कर्मचारियो के खाते मे ट्रांसफर कर दिया जाएगा। अगर इस दरमियान बोनस स्कीम तैयार हो जाता है तो बकाया राशि का भुगतान पहले भी हो सकता है।

इससे पूर्व सितम्बर माह के 19 और 24 एवं इस महीने 10 अक्टूबर को बैठक बेनतीजा रही थी। 10 अक्टूबर की बैठक मे प्रबंधन 29400/- रूपए से आगे बढ़ने को तैयार नही थी। वही पाँचो युनियन के प्रतिनिधि एकमत से 44000/- रूपए पर अडिग थे। फिर इस बार कम में मान गए।

भारतीय इस्पात कर्मचारी संघ के वरिये संयुक्त महामंत्री शम्भू कुमार ने कहा पिछले साल के बोनस के फार्मूला के अनुसार 84,000 मिलना चाहिए था वो भी जब सेल का पिछले वित्तीय वर्ष का लाभ 16,000 करोड़ है। इस वित्तीय वर्ष (2022-23) के दो तिमाहियों में सेल को लगातार लाभ हुआ है I यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कर्मियों को उम्मीद से आधा बोनस मिला है।

किम्स के महामंत्री संग्राम सिंह ने कहा कि यह मजदूरों के साथ देखा है। बोकारो के मजदूरों ने उन नेताओ को वह भेजा नहीं। तो फिर किस हक से उनके भाग्य विधाता बने हुए है। यह समझौता बोकारो के किसी मजदुर मंजूर नहीं है और इसका विरोध किया जायेगा।

जय झारखण्ड मजदुर समाज के महामंत्री, बी के चौधरी ने कहा कि NJCS यूनियन ने इस बोनस पर रजामंदी देकर कर्मियों के साथ गलत किया है। बोनस उम्मीद से बहुत कम है। NJCS नेताओ को इस राशि का विरोध कर आंदोलन करना चाहिए था।

कुल 40,500 रुपया

कार्यरत कर्मचारी को दिवाली से पुर्व 28,000 + 12,500 का 25%
31/03/2023 के पुर्व 12,500 का 75%

Trainee को दिवाली से पुर्व 26,000 + 7000 का 25%
31/03/2023 के पुर्व 7000 का 75%

बोनस 28,000 ही है
12,500 वित्तीय 2021 – 22 में सेल द्वारा बेहतर लाभ के एवज में दिया जा रहा है।

By Shambhu Kumar

 


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!