Bokaro Steel Plant (SAIL) Hindi News

SAIL-BSL Half Marathon: पूरे जोश, जुनून और जज्बे के साथ लोगो ने लिया भाग, झारखंड का धावक 21 km में आया अव्वल


Bokaro: सेल-बोकारो स्टील (SAIL-BSL) के द्वारा आज हाफ मैराथन का आयोजन किया गया। कड़ाके की ठंड और कुहासे के बीच इस हाफ मैराथन में देश के कोने-कोने से आये 3200 धावकों ने भाग लिया। हाफ मैराथन की शुरुआत बोकारो के सेक्टर चार स्थित मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम से हुई, जहां बोकारो के डीसी कुलदीप चौधरी और अधिशासी निदेशक बीके तिवारी ने झंडी दिखाकर रवाना किया।

Click here to follow in Whatsapp: https://whatsapp.com/channel/0029Va98epRFSAsy7Jyo0o1x

Video:

बोकारो में रविवार सुबह हाफ मैराथन में बच्चे-बुजुर्गों और युवाओं के साथ महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। काफी संख्या में लोग जोश-खरोश के साथ मैराथन में शामिल होने पहुंचे थे। पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और कई रास्तों को ट्रैफिक के लिए बंद कर दिया गया था। स्कूल के बाचे सड़क किनारे खड़े होकर रेस में शामिल प्रतिभागियों को चीयर्स करते नजर आए।

मैराथन के रूट पर कई जगह मेडिकल टीम तैनात थी। किसी भी शख्स को किसी तरह की परेशानी होने पर टीम के सदस्य मदद कर रहे थे। स्टेडियम में वॉलंटियर्स भी रेस में शामिल प्रतिभागियों का उमंग बढ़ा रहे थे।

21 किलोमीटर के मैराथन में पुरुष वर्ग जमशेदपुर से आए अर्जुन टुड्डू ने पहला स्थान प्राप्त किया। किसान परिवार से आने वाले अर्जुन टुड्डू ने 1 घंटे 09 मिनट 46 सेकण्ड्स में दौड़ पूर्ण की। उन्हें सेल -बोकारो स्टील प्लांट के तरफ से 21,000 का नगद पुरुस्कार दिया गया। सभी विजेताओं को प्रोत्साहन राशि के रूप में पुरस्कार भी दिया गया।

पूरा स्टेडियम लोगों से भरा पड़ा था और लोग इसका आनंद उठा रहे थे। इस आयोजन को लेकर एसपी बोकारो प्रियदर्शी अलोक और बोकारो स्टील के अधिकारियों ने खुशी जताई। बोकारो के लोगों को स्वस्थ और तंदुरुस्त रखने के लिए यह आयोजन दूसरी बार हो रहा है, ताकि लोग इसको लेकर प्रेरित हो और बोकारो में एक सुखद वातावरण बने।

इस हाफ मैराथन की शुरुआत पिछले साल बोकारो स्टील के द्वारा सेल स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने के मौके पर लिया गया था। इस साल दूसरी बार हाफ मैराथन का आयोजन किया गया. धावकों ने हाफ मैराथन के विभिन्न केटेगरी 21 km,10 Km, 5 Km और दिव्यांगो और बुजुर्गो ने 2 किलोमीटर की दौड़ में भाग लिया. हाफ मैराथन में भाग लेने वालों ने कहा कि वह बहुत खुश और उत्साहित है.

शहर के दक्षिण रेस्टुरेंट की ओनर,अदिति त्रिपाठी ने कहा कि यह अच्छी बात है कि बोकारो में दूसरी बार हाफ मैराथन का आयोजन हो रहा है और अब हर साल होगा। इससे लोग सुबह-सुबह दौड़ लगाने के लिए प्रेरित होते हैं और फिर उत्साह के साथ हाफ मैराथन में शामिल हो रहे हैं।

21 Km –  (Men upto 40 years)

1st – Arjun Tudu (1 hr, 09 minute, 46 seconds)

2nd– Pawan Singh

3rd – Amal Mahata

21 Km –  (Men 40 – 60 years)

1st – Raj Kumar Maurya (1 hr, 22 minute, 51 seconds)

2nd– Md Abdul Rahim

3rd – Tapan Kumar Mahata

 

21 Km –  (Men Senior Citizens)

1st – Madhusudan Mahata (1 hr, 42 minute, 42 seconds)

2nd– Shaktipada Mahto

3rd – Sudhir Tigga

 

21 Km –  (Women upto 40 years)

1st – Indrani (1 hr, 44 minute, 14 seconds)

2nd– Tanuja

3rd – Puja Kumari

 

21 Km –  (Women 40 – 60 years)

1st – Indrani Mukherjee (2 hr, 44 minute, 18 seconds)

2nd– Bharti Gupta

3rd – Tigga

 

21 Km –  (Women Senior Citizens)

No participants

 

 

10 Km –  (Men upto 40 years)

1st – Shubham Kumar Mahto (34 minute, 48 seconds)

2nd– Janki Kumar Sah

3rd – Arun Kumar Roy

 

10 Km –  (Men 40 – 60 years)

1st – Pramod Yadav (47 minute, 56 seconds)

2nd– Krishna Kumar Shukla

3rd – Ashok Kumar

 

10 Km –  (Men Senior Citizens)

1st – Arvind Kumar Sah (1 hr, 04 minute, 35 seconds)

2nd– Pankaj Sharma

3rd – Paras  Nath Sinha

 

10 Km –  (Women upto 40 years)

1st – Suman Kumari  (47 minute, 35 seconds)

2nd– Radhika Kumari

3rd – Namsi Barla

 

10 Km –  (Women 40 – 60 years)

1st – Sangeeta Sahu (1 hour, 15 minute, 14 seconds)

2nd– Manisha

3rd – Rupali Mohanty

 

10 Km –  (Women Senior Citizens)

1st – Madhulika Kovale (2 hour, 05 minute, 23 seconds)

 

 

5 Km –  (Men upto 40 years)

1st – Nikhil Kumar (18 minute, 32 seconds)

2nd– Abhishek Yadav

3rd – Amit Kumar

 

5 Km –  (Men 40 – 60 years)

1st – Vijay Kumar Singh (27 minute, 19 seconds)

2nd– Md Jannet

3rd – Santosh Prasad

 

5 Km –  (Men Senior Citizens)

1st – Anil Mahata (23 minute, 44 seconds)

2nd– Mahavir Manjhi

3rd – Baneswar Baral

 

5 Km –  (Women upto 40 years)

1st –Mamta Kumari  (21 minute, 45 seconds)

2nd– Priyanka Kumari

3rd – Ankita Kumari

 

5 Km –  (Women 40 – 60 years)

1st – Rufina Kumar (31 minute, 47 seconds)

2nd– Pushpanjali Kumari

3rd – Margret Joseph

 

5 Km –  (Women Senior Citizens)

1st – Radha Rani Singh (50 minute, 13 seconds)

2nd– Bina Banerjee

3rd – Poonam Kumari


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!