B S City

सखी बहीनपा मैथिलानी समूह ने जरूरतमंदों के बीच किया कंबल, कपड़े व खाद्य सामग्री का वितरण


Bokaro: सखी बहीनपा मैथिलानी समूह, बोकारो द्वारा रविवार को सेक्टर 2 श्यामा काली मंदिर परिसर में गरीबों के बीच कंबल, कपड़े व खाद्य सामग्री वितरण किए गए। सखी बहीनपा बोकारो इकाई की एडमिन अमिता झा व उषा झा ने बताया कि समूह की महिलाओं के सहयोग से संस्था द्वारा समय-समय पर विभिन्न सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में विवाह पंचमी के उपलक्ष्य में रविवार (12 दिसंबर 2021) को कंबल, कपड़े व खाद्य सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर नंदा झा, आशा झा, पिंकी झा, पूनम झा, संगीता मिश्रा, नीलू झा, जयंती पाठक, किरण झा, नूतन झा, संगीता झा, भारती झा, शारदा झा उपस्थित थीं।

 


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!