Bokaro: 17वीं लान बॉल एशिया चैंपियनशिप 2026 में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन करने वाले सौरव कुमार को बुधवार को समाहरणालय में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बोकारो विधायक श्वेता सिंह और उपायुक्त अजय नाथ झा ने उन्हें शॉल, प्रशस्ति पत्र, पौधा और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। साथ ही खेलों के विकास में योगदान के लिए जिला खेल पदाधिकारी हेमलता बून को भी सम्मान मिला।

उपायुक्त ने कहा कि सौरव की उपलब्धि पूरे जिले और राज्य के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने बताया कि सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है और खिलाड़ियों को बेहतर मंच देने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने जानकारी दी कि बोकारो में हर वर्ष तीन राष्ट्रीय और तीन से अधिक राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसके लिए खेल संघों को स्पोर्ट्स कैलेंडर तैयार करने का निर्देश दिया गया है, जिसे जिला स्थापना माह में जारी किया जाएगा। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।


