Hindi News

मध्यस्थता पर आधारित विशेष अभियान “मन का मिलन पखवारा” कार्यक्रम को होगा सफल आयोजन


Bokaro: झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, राँची के निर्देशानुसार एवं माननीया प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बोकारो सुश्री कुमारी रंजना अस्थाना की अध्यक्षता में मध्यस्थता पर आधारित विशेष अभियान मन का मिलन पखवारा के सफल आयोजन हेतु आज दिनांक 21 मई, 2023 को एक बैठक की गई।

जिसमें पुलिस अधीक्षक-सह-सदस्य, जिला विधिक सेवा प्राधिकार बोकारो चन्दन कुमार झा, उप विकाश आयुक्त कीर्ती श्री जी, जिला नजारत उपसमाहर्ता विवेक सुमन, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चास पुरुषोत्तम कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बेरमो तेनुघाट सतीश चन्द्र झा, लीगल एड डिफेंस काउंसिल के प्रमुख एवं सदस्य जिले के सभी मध्यस्थ अधिवक्तागण, पैनल अधिवक्तागण सभी थाना प्रभारी, पीएलवीगण आदि उपस्थित रहे।

माननीया प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बोकारो सुश्री कुमारी रंजना अस्थाना ने बताया कि दिनांक 29 मई 2023 से 14 जून 2023 एक पखवारे तक चलने वाले इस विशेष अभियान के तहत पूरे जिलें में मध्यस्थता से संबंधित विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया जायेगा, जिसमें आम लोगों को मध्यस्थता के माध्यम से वादों को निष्पादित किये जाने के महत्व के बारे में जानकारी दी जायेगी ताकि मध्यस्थता के माध्यम से अधिक से अधिक वादों का निष्पादन किया जा सके।

वादों के निष्पाद की एक अनूठी पहल है-

मन का मिलन पखवारा मध्यस्थता के माध्यम से वादों के निष्पाद की एक अनूठी पहल है, जो आम जनमानस के लिए काफी लाभकार एवं कल्याणकारी साबित होगा। इस अभियान को पूर्णतः सफल बनाने के लिए सभी तैयारी जोर-शोर से शुरू कर दी गयी है। मध्यस्थता में भाग लेने वाले दोनो पक्षकारों की बातें पूर्णतः गोपनीय रहती है, मध्यस्थता में भाग लेना पूर्णतः पक्षकारो की सहमति पर निर्भर है, दोनों पक्ष मिल कर विवाद का समाधान ढूंढते है और दोनो के समय, धन व व्यक्तिगत संबंधो की रक्षा होती है।

उक्त जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बोकारो के सचिव नीभा रंजना लकड़ा के द्वारा दी गई।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!