Chas Hindi News

दुर्गा पूजा के पूर्व पूरे चास शहर में चलाया जाएगा विशेष सफाई अभियान


Bokaro: चास नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत कई प्रमुख स्थलों पर दुर्गा पूजा आयोजित किया जाता है। पूजा प्रारंभ होने में कुछ दिन ही शेष बचे हैं। दुर्गा पूजा के उपलक्ष्य पर पूरे चास शहर में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। उक्त बात की जानकारी अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह ने आदेश पत्र जारी कर जानकारी दिया।

उन्होंने सभी जोन में प्रतिनियुक्त जोनल पदाधिकारी, कनीय अभियंता, टैक्स कलेक्टर, PIU सफाई पर्यवेक्षक एवं सफाई मित्रों को निदेश दिया कि दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर कार्य योजना तैयार कर विशेष सफाई अभियान प्रारंभ करना सुनिश्चित करेंगे, जिसका पर्यवेक्षण एवं निरीक्षण जोनल पदाधिकारी के द्वारा किया जायेगा। साथ ही कहा कि साफ-सफाई प्रभारी श्री ललित नीलम लकड़ा, नोडल पदाधिकारी के दिशा-निर्देश पर साफ-सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सफल बनाऐंगे।

■ कूड़ा उठाव एवं परिवहन करने वाले एजेंसी मेसर्स चास ईभाइरों भी पूरे नगर निगम क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाऐंगे-

सभी जोनल पदाधिकारी, कनीय अभियंता, टैक्स कलेक्टर, PIU, सफाई पर्यवेक्षक एवं सफाई मित्रों को आदेश दिया जाता है कि महत्वपूर्ण त्योहार दुर्गा पूजा को देखते हुए विशेष सफाई अभियान के तहत कार्य करना सुनिश्चित करेंगे। कूड़ा उठाव एवं परिवहन करने वाले एजेंसी मेसर्स चास ईभाइरों भी पूरे नगर निगम क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाऐंगे।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!