Education

GGPS में जबरदस्त मना विदाई समारोह, भावुक हुए विद्यार्थी एवं शिक्षक


Bokaro: गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल  में 12वीं के छात्र -छात्राओं का विदाई समारोह का आयोजन विद्यालय के प्रार्थना सभागार में किया गया। विद्यालय की प्रार्थना तथा दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। गुलदस्ता से अतिथियों का स्वागत किया गया। विद्यालय का हेड बॉय ने सभी का स्वागत किया। जी.जी.ई.एस सचिव एस. पी. सिंह  ने अपने उद्बोधन में कहा कि विद्यार्थियों को सफलता प्राप्त करने के लिए सही मार्ग पर जाना आवश्यक है।

विद्यालय के प्राचार्य सौमेन चक्रवर्ती ने स्वागत संबोधन में कहा कि ऑनलाइन या कोवीड-19 के कारण बच्चे इस प्रकार के मनोरंजक कार्यक्रम से वंचित रहे थे। आज बच्चों को इस प्रकार के कार्यक्रम देखने का मौका मिला यह बड़ी खुशी की बात है। 11वीं के विद्यार्थियों के द्वारा प्रस्तुत समूह गान एवं समूह नृत्य सभी का मन प्रसन्न कर दिया। रंगारंग कार्यक्रम ने माहौल को खुशहाल बना दिया। विद्यार्थियों ने ऑनलाइन और ऑफलाइन का मिलाजुला नाटिका(यादें) प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

जी.जी.ई.एस के अध्यक्ष सरदार तरसेम सिंह ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। 12वीं के विद्यार्थियों को विभिन्न कैटेगरी के लिए पुरस्कृत भी किया गया। 12वीं के विद्यार्थियों में मिस जी.जी.पी.एस निवेदिता महाराज और मास्टर जी.जी.पी.एस सुकोमल ने खिताब जीता।

मौके पर शिल्पी चक्रवर्ती (उपप्राचार्या वरीय वर्ग) आलोक कुमार झा (प्रभारी माध्यमिक वर्ग ) सुमन नांगिया (उपप्राचार्या प्राथमिक वर्ग) तथा विद्यालय के सभी वर्गों के शिक्षक -शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।मंच संचालिका काजलऔर सुशांत, स्नेहा और जगजीत ने सुचारु रुप से संपादन किया। सभी शिक्षक तथा शिक्षिकाओं का सहयोग सराहनीय था।

12वीं के विद्यार्थी काजल द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव के साथ-साथ कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। इस दौरान कोविड-19 के सभी नियमों का पालन किया गया।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!