Hindi News Politics

मोदी सरकार के कार्यकाल में जो सम्मान महिलाओं को मिला वह किसी सरकार में नही मिला: केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री


Bokaro : केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री, कोडरमा की सांसद व भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी की जन आशीर्वाद यात्रा बुधवार को बोकारो पहुंची। पेटरवार प्रखंड मुख्यालय से लेकर तेलमच्चो ब्रिज तक कुल 28 स्थानों पर उनका स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने सभी स्थानों पर पूरे जोश व उत्साह के साथ गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़े व आतिशबाजी के साथ जोरदार तरीके से स्वागत किया।

यात्रा में गिरीडीह के निवर्तमान सांसद रविन्द्र कुमार पांडेय, बोकारो विधायक बिरंची नारायण, चंदनकियारी विधायक अमर कुमार बाउरी, पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल सहित प्रदेश के कई वरिष्ठ भाजपा नेता भी थे। दून्दी बाद स्थित जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि देश के समावेशी विकास के लिए मोदी सरकार समाज के हर वर्ग को प्रतिनिधित्व देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसकी शुरुआत उन्होंने अपने मंत्रिपरिषद से ही की है। उनके मंत्रिपरिषद में 27 ओबीसी, 11 महिलायें और बड़ी संख्या में युवा शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने NEET की प्रवेश परीक्षा में OBC को 27% और आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग के लिए 10% आरक्षण दिया है। 11 भारतीय भाषाओं में इंजीनियरिंग की पढ़ाई शुरू हुई है। अब भाषा तकनीकी शिक्षा में बाधा नहीं बनेगी। पिछले 65 सालों मैं जो कांग्रेस की सरकारो ने नही किया वह मोदी सरकार ने किया। देश को हर क्षेत्र में मजबूत किया। पिछले 16 महीनों से विश्व कोरोना जैसी महामारी से जूझ रहा मगर जिस प्रकार मोदी जी के कुशल नेतृत्व में इस महामारी को रौकने के लिये कार्य किये जारहे वह प्रसंसनीय हैं। मोदी सरकार के कार्यकाल में जो सम्मान महिलाओं को मिला वह किसी सरकार ने नही मिला।

स्वागत करने वालो मे पूर्व जिलाध्यक्ष प्रह्लाद वर्णवाल, प्रह्लाद महतो,अम्बिका ख्वास, रोहितलाल सिंह, बिनोद महतो, जगरनाथ राम आदि थे।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!