Bokaro: बोकारो जिले के नावाडीह थाना क्षेत्र के गोबरगड्ढा इलाके में एक ही परिवार के तीन लोगों की लाश मिली है। तीनों का शव उन्हीं के घर के एक कमरे से मिला है। मृतक के मुंह से झाग निकल रहा था।

बेरमो के एसडीपीओ सतीश चंद्र झा ने घटना की पुष्टि की है। नावाडीह पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर अनुसंधान में जुट गई है।
मृतक शूकर धोबी (55) सीसीएल गोविंदपुर में कार्यरत था। वहीं उसकी पत्नी गौरी देवी (40) और बेटा 14 साल का था। प्रारंभिक जांच में जहर खाकर आत्महत्या करने की बात की जा रही है।

अगर यह आत्महत्या है तो, इतना कड़ा कदम उठाने के पीछे कारण क्या था, इसका पता अभी तक नहीं चल पाया है। गांव में सन्नाटा पसरा है। पुलिस गांव वालों से बात कर घटना और परिवार वालों के विषय में जानकारी ले रही है।

