Bokaro: चास के मारवाड़ी पंचायत भवन में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) बोकारो महानगर द्वारा एक विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन की शुरुआत पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद शरणार्थियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने से की गई। इस दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा बोकारो महानगर के अध्यक्ष मंटू यादव ने कहा कि जब बात देश की होती है, तो हर भारतीय जाति, धर्म और संप्रदाय से ऊपर उठकर देश की अखंडता और सम्मान की रक्षा के लिए एकजुट होता है।
मुख्यमंत्री की सराहना और भ्रष्टाचार के खिलाफ चेतावनी
सम्मेलन में जिला अध्यक्ष ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झामुमो का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई दी। महानगर के अध्यक्ष मंटू यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार का उद्देश्य जनकल्याण है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हम भ्रष्टाचार और जन समस्याओं पर आंख मूंद लें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे हर स्तर पर निगरानी रखें, जैसे राशन वितरण, स्कूलों का संचालन और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर।
विस्थापितों के मुद्दे पर मंटू यादव की सख्त टिप्पणी
झामुमो के नेताओ ने बोकारो स्टील प्लांट से जुड़े विस्थापितों के मुद्दे पर केंद्र सरकार की नीतियों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों से 20 प्रतिशत रोजगार आरक्षण की मांग लंबित है और अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। अगर समय रहते विस्थापितों को रोजगार से जोड़ा जाता, तो आंदोलन की नौबत नहीं आती। उन्होंने कहा कि झामुमो हर कार्यकर्ता इस मुद्दे पर संघर्ष करेगा।
कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका की अपील
मंटू यादव ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे संगठन के प्रति निष्ठावान रहें और सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। साथ ही, जिले में कानून का राज और जनता का सम्मान सुनिश्चित करने का भी आह्वान किया। कार्यकर्ता सम्मेलन का संचालन बोकारो महानगर सचिव मदन कुमार महतो ने किया। सम्मेलन में मुख्य रूप से केंद्रीय सदस्य हीरालाल मांझी, संतोष रजवार, जयनारायण महतो, मनोहर मुर्मू, अशोक मुर्मू, संजय केजरीवाल, नेयर जमाल, मनोज हेंब्रम, आकाश टुडू, मिथुन मंडल, प्रमोद तापड़िया, भागीरथ शर्मा, मुक्तेश्वर महतो, पान बाबू केवट, रामदयाल सिंह, महताब खान, अनिल रजवार, बम पांडे, अयूब राजा, मांगराम दे, दिनेश यादव, आलोक सिंह, राकेश सिन्हा, बैद्यनाथ पाल, महिला नेत्र सस्ती देवी, शांति सोरेन, सावित्री देवी, सानिया बेगम, रूबी खातून, कुसुम भारती, अलता देवी, एकता देवी, सीमा तिवारी, राजमणि देवी, कुंदन यादव, जितेंद्र सिंह, मनोज रजक, विक्की आनंद महतो, सौरभ भट्ट, चंदू सिंह मुंडा, सोहन मुर्मू, अकलू मांझी, बीरबल किस्कू, ज्योति लाल सोरेन, अभिषेक पांडे, पिंटू पासवान, दुर्गा दता, सुमन वर्मा, सुनील सिंह, शंभू गुप्ता, के के मंडल टीपी महतो सुरेंद्र कुमार रणधीर रजक उदय कुंभकार, पूरन महतो, सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे। सम्मेलन में बोकारो महानगर समिति का विस्तार किया गया।