Bokaro: ज़िले के बोकारो थर्मल पावर प्लांट में रविवार सुबह बड़ा हादसा होते-होते टल गया। करीब 7 बजे कोयला खाली कर चुकी एक मालगाड़ी अचानक बेकाबू हो गई और प्लांट का गेट तोड़ते हुए बाहर निकल गई। इस दौरान ट्रैक के पास खड़ी स्कॉर्पियो को जोरदार टक्कर मारते हुए उसे करीब 500 मीटर तक घसीट ले गई। गनीमत रही कि चालक अमरदीप ने समय रहते गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचा ली।

See Video-
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मालगाड़ी को रिवर्स में बिना पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम और सिग्नल के बाहर निकाला जा रहा था, जिससे यह घटना हुई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, रेलवे अधिकारी और CISF की टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। फिलहाल घटना की जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


