Bokaro: केंद्रीय कोयला और खनन राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे झारखंड के बोकारो पहुंचे, जहां उनका स्वागत पूर्व विधायक बिरंचि नारायण और भाजपा नेताओं ने किया। मंत्री दुबे ने खदान संचालन की जटिलताओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि खदान खोलने के लिए कई प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ता है, और राज्य सरकार की भूमिका अहम होती है। जैसे-जैसे एनओसी (नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट) मिल रहा है, हम खदानों को चालू कर रहे हैं।
मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि नए खदानों के संचालन में नियमों का पालन किया जा रहा है, जिसमें जमीन का मुआवजा और रोजगार सृजन शामिल है। उन्होंने बोकारोवासियों को आश्वासन दिया कि सरकार क्षेत्रीय विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है।