Bokaro Steel Plant (SAIL) Hindi News

28-29 मार्च को होने वाले हड़ताल को लेकर संयुक्त मोर्चा देगा SAIL-BSL प्रबंधन को नोटिस


Bokaro: केन्द्रीय संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा की मीटिंग क्रान्तिकारी इस्पात मजदूर संघ (एच.एम.एस) के प्रधान कार्यालय जनवृत 09 मे शुक्रवार को हुई। मीटिंग मे केन्द्र सरकार एवम् सेल प्रबंधन की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ मार्च 28 और 29 के राष्ट्र व्यापी आम हड़ताल पर चर्चा हुई।

हड़ताल की मुख्य मांगे – केन्द्रीय श्रम कानून की वापसी, वेज रिवीजन को शीघ्र अतिशीघ्र संपन्न करने, धड़ल्ले से चल रहे निजीकरण को वापस लेने, ग्रेच्युटी सिलिंग को वापस लेने, ठेका मजदूरो के लिए समान काम की समान (कम से कम 26000/= रूपए) मजदूरी के साथ नियमित मजदूरो की भांति सभी सुविधाऐ लागू करने, सभी मजदूरो के लिए कम से कम 10000/= मिनिमम पेंशन लागू करने सहित अन्य मुद्दो पर चर्चा हुई।

इन्ही मुद्दो के समर्थन मे केंद्रीय संयुक्त मोर्चा शनिवार को संध्या 04:00 बजे संयुक्त रूप से सेल-बोकारो प्रबंधन को 28-29 मार्च के लिए हड़ताल नोटिस देगा।

मीटिंग मे क्रान्तिकारी इस्पात मजदूर संघ(एच.एम.एस) के महामंत्री सह-सदस्य एनजेसीएस राजेन्द्र सिंह, इन्टक के बी. एन.उपाध्याय, ऐटक के रामाश्रय प्रसाद सिंह सहित आर. के. वर्मा, मोहन चौधरी, देवदीप सिंह दिवाकर, जे.एन.सिंह एवम् सत्येंद्र कुमार ने हिस्सा लिया।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!