Advertorial

बीवी ने एक दिन ‘मुस्कुरा’ कर साउथ इंडियन खाने की इच्छा क्या जताई, पति ने रेस्टोरेंट खोल कर दिया गिफ्ट


Bokaro: शहर के सिटी सेंटर में कुछ माह पहले खुले ‘दक्षिण’ रेस्टोरेंट इन दिनों चर्चा में है। साउथ इंडियन खाना पसंद करने वाले लोगों के लिए यह रेस्टोरेंट उनकी पहली पसंद बन गया है। यहां परोसे जाने वाले व्यंजन का स्वाद सबसे अलग और बेहतरीन है। वैसे इस रेस्टोरेंट के खाने से ज्यादा लजीज इसके खुलने के पीछे की कहानी है। जो बेहद दिलचस्प है।

जैसे शाहजहां ने ताज महल अपने मुमताज के लिए बनवाया था। वैसे ही अनूप त्रिपाठी नाम के शख्स ने अपनी बीवी के मोहब्बत में शहर का सबसे महंगा साउथ इंडियन रेस्टोरेंट खोल दिया। असल में अनूप त्रिपाठी की पत्नी अदिति त्रिपाठी को साउथ इंडियन खाना बेहद पसंद है। शादी के 12 साल तक शहर के होटलो और ठेलो पर अनूप त्रिपाठी अपनी पत्नी को साउथ इंडियन व्यंजन खिलाते रहे।

इसी बीच वह कई बार हैदराबाद गए। जहां का साउथ इंडियन खाना उनके बीवी को बेहद पसंद आया। साउथ इंडियन खाने की शौक़ीन अदिति त्रिपाठी को बोकारो में भी वैसे ही स्वाद की तलाश रहती थी, पर वह मिल नहीं पा रहा था। इस कारण अदिति की साउथ इंडियन खाने के प्रति रूचि कम होने लगी थी। इस बात का एहसास जब अनूप त्रिपाठी को हुआ तो वह सोच में पड़ गए।

अनूप त्रिपाठी पेशे से व्यवसाई है। अपनी पत्नी से बेपनाह मोहब्बत करते है। इसलिए बीवी को खुश करने के लिए उन्होंने कुछ अलग करने का सोचा। कुछ ऐसा, जो उनकी पत्नी के लिए अनमोल हो। बहुत सोचने के बाद अनूप त्रिपाठी को विचार आया की क्यों न अपनी पत्नी के साउथ इंडियन खाने की चाहत पूर्ण करने के लिए शहर में उसी का एक्सक्लूसिव रेस्टोरेंट खोल दिया जाए।

उसके बाद अपने सपने को साकार करने के लिए अनूप त्रिपाठी हैदराबाद गए। वहां कई साउथ इंडियन रेस्टोरेंट में जाकर खाना खाया। वहां बने खाने के स्वाद को समझा और परखा। साउथ इंडियन व्यंजनों के बारे में जाना। कुक को ढूंढा और फिर बोकारो आकर बेहतरीन रेस्टोरेंट बनाने में लग गए। रेस्टोरेंट बनकर तैयार होने में करीब चार महीने का वक़्त लगा। रेस्टोरेंट का नाम दक्षिण रखा गया। जो वाकई में खूबसूरत है।

रेस्टोरेंट के अंदर का माहौल आपको साउथ इंडिया का एहसास दिलाता है। दीवारों के रंग से लेकर कॉफी पीने का कप साउथ इंडियन स्टाइल का है। मेनू भी लाजवाब है। शहर के किसी भी रेस्टोरेंट में एक जगह इतना साउथ इंडियन आइटम नहीं मिलेगा। 40 अलग-अलग तरह का डोसा, 43 तरह का उत्तपम और चार किस्म की इडली, वड़ा, लेमन राइस और भी बहुत कुछ। उससे बड़ी बात यह है यह है की इन व्यंजनों को बनाने वाला कुक भी हैदराबाद का है। जिसके बनाये खाने का स्वाद अल्टीमेट है।

रेस्टोरेंट बनकर तैयार होने के बाद, अनूप त्रिपाठी ने वैलेंटाइन डे के दिन अदिति त्रिपाठी को गिफ्ट कर दिया। अब यह रेस्टोरेंट अदिति त्रिपाठी चलाती है। उनके लिए रेस्टोरेंट में खाने का स्वाद मेन्टेन रखना सबसे महत्वपूर्ण है। अदिति त्रिपाठी ने कहा अच्छे स्वाद के लिए अच्छी क्वालिटी की चीज़े चाहिए। इस बात का वह हमेशा ध्यान रखती है। भले ही यह रेस्टोरेंट व्यवसाय है, पर उससे पहले अनूप के द्वारा दिया गया सबसे बड़ा गिफ्ट है। इसलिए रेस्टोरेंट से उनका भावनात्मक जुड़ाव भी है। पति के प्यार के साथ-साथ रेस्टुरेंट में खाने के स्वाद को बरकरार रखना अब उनके जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!