Bokaro: बोकारो में शनिवार शाम अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना बोकारो के बालीडीह थाना क्षेत्र स्थित रेलवे स्टेशन के टेम्पो स्टैंड की है। मृतक की पहचान सचिन यादव के रूप में हुई है, जो टेम्पो स्टैंड पर कार्य करता था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक चली गोली से इलाके में अफरातफरी मच गई और आसपास के दुकानदारों में दहशत फैल गई।

पुलिस ने शुरू की जाँच
गोली लगने के बाद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में सचिन को Bokaro General Hospital पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपित का आपराधिक इतिहास रहा है। मामले की जांच जीआरपी द्वारा की जा रही है। अस्पताल पहुंचे झामुमो नेता मंटू यादव ने प्रशासन से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

