Hindi News

बोकारो के युवा नेता को मिली बड़ी जिम्मेदारी: भारतीय खाद्य निगम की सलाहकार समिति के सदस्य बनाये गए संजय त्यागी


Bokaro: केंद्रीय खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री की अनुशंसा पर बोकारो के संजय त्यागी को भारतीय खाद्य निगम की सलाहकार समिति का सदस्य बनाया गया है। संजय त्यागी की इस उपलब्धि को लेकर भाजपाइयों में हर्ष का माहौल है। बोकारो विधायक विरंचि नारायण सहित अन्य दिग्गज नेताओ ने उन्हें बधाई दी है।

संजय त्यागी बिहार कॉलोनी, चास के निवासी हैं और लम्बे समय से भाजपा में जुड़े हुए है। झारखण्ड राज्य के लिए नियुक्त सलाहकार समिति की सदस्य की भूमिका में संजय त्यागी के पास अब झारखण्ड में किसानों से खाद्यानों के अधिग्रहण, परिवहन, भंडारण वितरण के साथ खाद्यान्नों की गुणवत्ता के बारे में नीतिगत परामर्श और अनुशंसा करने की जिम्मेदारी होगी.

संजय त्यागी की यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है और यह अवधि दो वर्ष की होगी। यह निर्णय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग द्वारा लिया गया है।

संजय त्यागी ने आश्वस्त किया हैं की शीर्ष नेतृत्व ने मुझे जो ज़िम्मेदारी दी हैं उसका पूर्ण निष्ठा से निर्वहन करूँगा। उन्होंने बताया कि भारतीय खाद्य निगम का उद्देश्य किसानों से अनाज की सरकारी ख़रीद कर उसे सही तरीक़े से गोदमों में भंडारण करना और खाद्यान योजना में चिह्नित व्यक्तियों के लिए अनाज उपलब्ध करवाना जैसी महत्वपूर्ण ज़िम्मेवारी हैं।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!