Surendra Kumar
Bokaro: आजसू (AJSU-P) के जाने-माने नेता चास निवासी राजेंद्र महतो का हार्ट अटैक से निधन हो गया। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें शिवम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

महतो कई साल से हृदय के बीमारी से ग्रसित थे। उनको पेसमेकर भी लगा हुआ था। वह आज अपने किसी परिचित से मिलने उनके घर गए हुए थे, जहां उनकी तबियत ख़राब हो गयी। उनके जाननेवाले ने जल्दबाज़ी में अपने गाड़ी में बिठाकर राजेंद्र महतो को शिवम् हॉस्पिटल लाया। जहाँ अस्पताल की पहले सीढी पर पैर रखते ही वह गिर कर बेहोश हो गए। इससे पहले की उनका इलाज शुरू किया जाता, उनका देहांत हो गया।
डॉक्टर के मृत घोषित करने के बाद उनके पार्थिव शरीर को बीजीएच के मर्चरी में रखा गया है। महतो के आकस्मिक मौत से लोगो में शोक व्याप्त है। महतो को बोकारो के लोग ज़मीन से जुड़ा हुआ नेता मानते थे। लोगो के परेशानियों के लिए वह हर समय आंदोलनरत रहे। जाननेवालों में शोक की लहर व्याप्त है।

महतो 2019 विधानसभा चुनाव में आजसू पार्टी के प्रत्याशी थे। हालांकि उन्होंने अपनी राजनीतिक जीवन की शुरुआत भाजपा से की थी और वह बोकारो के भूतपूर्व जिला अध्यक्ष भी थे। 2019 के विधानसभा चुनाव के ठीक पहले भाजपा द्वार टिकट नहीं दिए जाने के कारण उन्होंने आजसू का दामन थाम लिया था।
चंदनकियारी के पूर्व विधायक और आजसू पार्टी के वरीय नेता, उमाकांत रजक ने उनके मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। रजक ने कहा महतो की आकस्मिक मौत से हमलोग आहत है।
सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने बोकारो जिला भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं आजसू नेता राजेंद्र महतो के निधन पर शोक व्यक्त किया है। सांसद ने शोक व्यक्त करते हुए करते हुए कहा कि राजेंद्र महतो एक लड़ाकू किस्म के नेता थे। पूर्व भारतीय जनता पार्टी को मजबूती प्रदान करने में उनकी अहम भूमिका रही है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे एवं उनके शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में उबरने का साहस प्रदान करे। राजेंद्र महतो के निधन पर बोकारो जिला भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रोहित लाल सिंह, अंबिका खवास,जगरनाथ राम,बिनोद महतो, विद्यासागर सिंह,वीर भद्र प्रसाद सिंह ,त्रिलोकी सिंह ,भैया आर एन ओझा,कमलेश राय, राजीव कंठ सहित कई लोगों ने शोक व्यक्त किया।
