Bokaro: मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण एवं निर्वाचन में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सोमवार को राज्यपाल, झारखंड, द्रौपदी मुर्मू के द्वारा अपर समाहर्ता बोकारो विजय कुमार गुप्ता को पुरस्कृत किया गया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार की अध्यक्षता में आयोजित राज्य निर्वाचन की बैठक में प्रदेश के अलग-अलग जिलों के अधिकारियों को उनके योगदान को लेकर पुरस्कृत करने के लिए चुना गया था। उसी कड़ी में यह पुरस्कार सम्मान राज्यपाल के हाथों दिया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त राजेश सिंह ने इनके कार्यो को सराहते हुए बधाई व शुभकामनाएं दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के लिए गौरवान्वित होने का समय है।
