Hindi News

1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति के लिए जेल भरो अभियान को सफल करें:  उमाकांत रजक


भारत रत्न बाबा भीम राव अम्बेडकर जी की जयंती पर आजसू पार्टी पुरे राज्य में जेल भरो अभियान चलायेगी जिसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है। पूरे बोकारो में सभी थाना क्षेत्र पर पार्टी के कार्यकर्ता हजारों की संख्या में गिरफ्तारी देंगे।उक्त बातें पूर्व मंत्री उमाकांत रजक ने आजसू पार्टी के प्रधान कार्यालय,चन्दनकियारी में तैयारी बैठक को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि हम 7 मार्च को विधान सभा घेराव कर सरकार को स्मरण कराने का प्रयास किए थे कि चुनावी घोषणा पत्र में हेमंत सोरेन ने क्या क्या घोषणा किया था और 26 माह के कार्यकाल में क्या पुरा किया। मगर हिटलर की तरह हेमंत सोरेन सरकार ने राज्य में अघोषित कार्फु लगा कर जनता की आवाज को कुचलने का असफल प्रयास किया। इनके आतंक का मुँहतोड़ जबाब देते हुए 10 हजार से अधिक जनता रांची पहुंच गई।संविधान निर्माता बाबा साहब अम्बेडकर के जंयती पर 1932  खतियान आधारित स्थानीय नीति के लिए जेल भरो अभियान को सफल बनाए।झारखंड में सोरेन सरकार पुरी तरह विफल रही हैं। ये सरकार समझ गई हैं कि अब जनता हमारे झाॅसे में नही आने वाली है।

उन्होनें कहा कि 14 अप्रैल को बाबा साहब के जंयती पर माल्यार्पण कर हमारे लोग स्वयं अपने मांग के समर्थन में थाना में जाकर गिरफ्तारी देंगे। आन्दोलन बर्ष मे हम झारखण्ड नव निर्माण के लिए लगातार संघर्ष चलायेगें जनता के होठों पर लाली और खेतों में हरियाली हमारी संकल्प हैं। झारखंड अलग राज्य का सपना भी यही है। राज्य सरकार अपने लोगों की पहचान मिटाने में लगी हुई है। इनका सपना पूरा नहीं होगा।

रजक ने कहा कि 14 अप्रैल को निम्न मांगो के साथ जेल भरो आन्दोलन मे राज्य भर में लाखों लोग गिरफ्तारी देंगे।

• खतियान आधारित स्थानीय एवं नियोजन नीति लागू करो

• जातीय जनगणना एवं पिछड़ों को आबादी अनुसार आरक्षण सुनिश्चित करो

• पूर्व में जो जातियां अनुसूचित जनजाति की सूची में थे, उन्हें पुनः अनुसूचित जनजाति में शामिल करो

• सरना धर्म कोड लागू करो

• बेरोजगारों को रोज़गार दो

• झारखण्ड के संसाधनों का लूट बंद करो

• झारखण्ड आंदोलनकारियों चिन्हित कर सम्मान करो।

मौके पर जिला प्रधान सचिव तपन सिंह चौधरी,केन्द्रीय सचिव सुभाष शेखर,भोलानाथ गोप,राजेश भगत,बाटुल राय,कार्तिक गोराई,प्रकाश शर्मा,नरेश महतो,परशुराम महतो,राजीव रंजन झा,शरत टुडू,शिबू महतो,बाघु रजवार,मथुर गोप,बटन महतो,गणेश महतो,तापू शेखर,सपन महतो आदि उपस्थित थे।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!