B S City

मनोहारी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ मना मिथिला महिला समिति का 30वां वार्षिक महोत्सव


Bokaro: प्रतिष्ठित सामाजिक व सांस्कृतिक संस्था मिथिला सांस्कृतिक परिषद्, बोकारो की इकाई मिथिला महिला समिति का 30वां वार्षिक महोत्सव मंगलवार की शाम सेक्टर 1 स्थित जायका हैपनिंग्स में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि बोकारो पावर सप्लाई कंपनी लिमिटेड (बीपीएससीएल) के सीईओ कुमुद कुमार ठाकुर, विशिष्ट अतिथि मिथिला सांस्कृतिक परिषद् के अध्यक्ष अनिल कुमार, उपाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार, महासचिव अविनाश कुमार झा, मिथिला एकेडमी पब्लिक स्कूल के सचिव रबिन्द्र झा, मिथिला महिला समिति की अध्यक्ष किरण मिश्रा व सचिव चंदा झा ने संयुक्तरुप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

मिथिला महिला समिति की अध्यक्ष किरण मिश्रा ने समिति की गतिविधियों की जानकारी दी। मुख्य अतिथि श्री ठाकुर ने समिति की गतिविधियों व सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की और उम्मीद जताई कि मिथिला की कला-संस्कृति को बढ़ावा देने व सामाजिक कार्यों में मिथिला महिला समिति इसी तरह योगदान देती रहेगी। इस अवसर पर सीमा झा के संचालन में मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रम में गणेश वंदना, स्वागत गीत, भगवती गीत, होली गीत व अन्य गीतों की प्रस्तुति किरण मिश्रा, अंजू झा, आशा झा, अमिता झा, भारती झा, अलका झा, सविता मिश्रा, जयंती पाठक, चंदा झा, पिंकी झा, मधुलता झा, अनिता झा, ममता झा द्वारा की गई।

मिथिला का प्रसिद्ध लोक नृत्य ‘जट-जटिन’ की प्रस्तुति पिंकी झा व भारती झा ने की। सुप्रसिद्ध गायक अरुण पाठक ने मिथिला वर्णन ‘अपन मिथिला के गाथा हम सुनू एखने सुनाबै छी…’ सुनाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। अविनाश कुमार झा, समरेन्द्र झा ने भी गीत प्रस्तुत किए। अंत में धन्यवाद ज्ञापन समिति की सचिव चंदा झा ने किया। इस अवसर पर  डॉ जी एन झा, ए के मिश्रा, अमरेन्द्र कुमार झा, डीसी मिश्रा, सीमा ठाकुर, कुमुद कुमारी, कंचन झा, वंदना झा, मधु झा, आर एन लाल आदि उपस्थित थे।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!