Education

चिन्मया विद्यालय के 50 बच्चों ने JEE Mains में मारी बाजी, शिवानी टॉपर


Bokaro: जेईई मेंस 2022 के प्रथम सत्र का परिणाम निकल चुका है। इस सत्र में चिन्मय विद्यालय बोकारो के छात्रों ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कर न केवल विद्यालय वरन सम्पूर्ण नगर का मान बढ़ाया है। विद्यालय की मेघावी छात्रा शिवानी मिश्रा 99.876 पर्सेंटाइल लाकर विद्यालय में अव्वल आई है। वही दूसरे स्थान पर मोहित 99.607 एवम सुधीर कुमार 99.182 पर्सेटाईल लेकर तीसरे स्थान पर रहे।

शिवानी मिश्रा चिन्मय स्माईल बैक मेघा छात्रवृत्ति प्राप्त कर चुकी है। समाचार लिखे जाने तक 50 से अधिक छात्रों का अति उल्लेखनीय सफलता मिली है। वही 28 से अधिक विद्यार्थियों ने 95 पर्सेटाईल से अधिक अंक पाया, और यह संख्या बढ़ेगी। अभी भी शिक्षक छात्रों से संपर्क करने का प्रयास कर रहे हैं।

छात्रों की इस उल्लेखनीय सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रभारी प्राचार्य डॉ गौतम कुमार नाग ने कहा कि इस कोरोना काल मे इतना बढ़िया प्रदर्शन करना सौभाग्य की बात है। विपरीत परिस्थितियों में भी छात्रों एवम शिक्षकों ने अपने मेहनत एवम लगन से यह सफलता प्राप्त की।

विद्यालय सचिव महेश त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से छात्रों को संबोधित करते हुए उत्साहवर्धन किया और कहा कि ऐसी प्रकार सतत प्रयत्नशील रहो और इससे भी बेहतर परिणाम की अपेक्षा रखे।

 


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!