Hindi News

हाथियों का आतंक: एक महिला की मौत, सूड़ में लपेटकर बाइक सवार को पटका हेलमेट होने से बच गई जान


Report by Megha Agarwal

Gomia: महुआ चुनने गई एक 55 वर्षीय महिला को हाथी ने सूड़ से पटक कर मार डाला। इसी क्रम में बाइक से जा रहे एक वार्ड सदस्य को भी हाथी ने पटका पर वह हेलमेट पहने हुए थे इसलिए बच गए। यह घटना रविवार को बेरमो अनुमंडल अंतर्गत गोमिया के महुआटांड थाना क्षेत्र के सरैयाडीह में घटी है।

गोमिया में पिछले कई हफ्तों से हाथी विचरण कर रहे है। इससे ग्रामीण दहशत में है। बताया जा रहा है की बड़न सिंह की पत्नी 55 वर्षीय सिमती देवी सुबह आठ बजे अपने घर से कुछ दूर केंदुआबेड़ा जंगल में महुआ चुनने गई थी। उसी समय करीब तीन चार हाथी वहां पहुँच गए और उसे अपने सूंड से उठाकर पटक दिया, जिसके कारण उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मड़वाटांड़ निवासी पूर्व वार्ड सदस्य विनोद करमाली (35) अपने एक साथी दिनेश सिंह को लेकर बाइक से महिला को देखने जा रहा था। लेकिन जंगल जाने के क्रम में हाथी अचानक सामने आ गया। हाथी को देखते ही वे दोनों बाइक छोड़कर भागने लगे लेकिन हाथी ने विनोद करमाली को उठा कर फेंक दिया। चूँकि विनोद ने हेलमेट पहन रखा था वह बच गए।

दिनेश सिंह के शरीर के अन्य हिस्सों में चोट लगी है पर वह वहां से भागने में सफल रहे और गांव पहुंच कर अन्य ग्रामीणों की जानकारी दी। उसके बाद ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। जानकारी मिलते ही वे घटना स्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बड़कीपुन्नू पंचायत के पंसस निमाय सिंह ने बताया कि लगातार हाथी इस क्षेत्र में विचरण कर रही है, लेकिन वन विभाग कोई ध्यान नहीं दे रही है।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!