Bokaro: बोकारो समाहरणालय में डीडीसी शताब्दी मजूमदार ने सोमवार को जनकल्याण योजनाओं की समीक्षा कर आंगनबाड़ी को-लोकेशन, भूमि चिन्हितीकरण, पोषण ट्रैकर अपडेट और लंबित कार्यों में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए, अधिकारियों को समयबद्ध लक्ष्य पूरा करने को कहा।

आंगनबाड़ी को-लोकेशन पर जोर
डीडीसी ने बंद विद्यालय भवनों में आंगनबाड़ी केंद्रों के स्थानांतरण कार्य को एक सप्ताह में पूरा करने का निर्देश दिया। 102 केंद्रों का स्थानांतरण हो चुका है, शेष प्रक्रिया जारी है। उन्होंने अधिकारियों को समन्वय बनाकर एक सप्ताह में भूमि चिन्हित करने को कहा। 30 केंद्रों के लिए भूमि उपलब्ध हो चुकी है।
हैंडओवर और पोषण ट्रैकर पर निर्देश
निर्मित केंद्रों का शीघ्र हैंडओवर सुनिश्चित करने और पोषण ट्रैकर एप में शत-प्रतिशत अद्यतन प्रविष्टि करने को कहा। बैठक में पीएमएमवीवाई, टीएचआर सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा कर लाभुकों को समय पर लाभ देने के निर्देश दिए गए।


