Bokaro: बोकारो इस्पात संयंत्र (BSL) की ओर से आज आयोजित होने वाला बहुप्रतीक्षित “आर्ट्स एंड साइंस स्ट्रीट” कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। अत्यंत प्रतिकूल मौसम परिस्थितियों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया। कार्यक्रम आज शाम आयोजित होना था, लेकिन खराब मौसम के कारण इसे फिलहाल टाल दिया गया है। इसकी पुष्टि बीएसएल के चीफ ऑफ़ कम्युनिकेशन मणिकांत धान ने की है।

BSL ने जारी किया आधिकारिक बयान
बीएसएल प्रबंधन ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि शहरवासियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। बयान में कहा गया कि “अत्यंत प्रतिकूल मौसम परिस्थितियों के आलोक में आज होने वाले आर्ट्स एवं साइंस स्ट्रीट का कार्यक्रम स्थगित किया जाता है। असुविधा के लिए खेद है।”
शहरवासियों में निराशा
इस आयोजन को लेकर शहर में खासा उत्साह था। स्थानीय कलाकारों, विद्यार्थियों और नागरिकों को इससे बड़ी उम्मीदें थीं। हालांकि मौसम की बाधा के चलते फिलहाल इसे रोकना पड़ा। नई तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी।


