Bokaro: जिले में नवपदस्थापित पुलिस अधीक्षक नाथु सिंह मीणा ने शुक्रवार को क्षेत्र के कई महत्वपूर्ण थानों का निरीक्षण कर कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने बोकारो थर्मल थाना, पेक नारायणपुर थाना, नावाडीह थाना और कथारा ओपी थाना का दौरा किया।

नियंत्रण, जनसंपर्क और पुलिसिंग
निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना प्रभारियों और पुलिस कर्मियों के साथ बैठक कर अपराध नियंत्रण, जनसंपर्क और पुलिसिंग व्यवस्था को और मजबूत बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने सीरिस्ता कार्यों की भी समीक्षा की और लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर जोर दिया।
सीसीटीवी कैमरे लगाने की आवश्यकता
एसपी मीणा ने कहा कि आम जनता के सहयोग से जिले में नक्सल समस्या काफी हद तक नियंत्रित हुई है। उन्होंने नक्सलवाद और अपराध पर पूर्ण अंकुश लगाने के लिए जनसहभागिता को जरूरी बताया। साथ ही सभी थाना क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की आवश्यकता पर बल दिया। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर पिंकु कुमार यादव सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।


