Bokaro: झारखण्ड के बोकारो में स्तिथ वेदांता ईएसएल स्टील लिमिटेड ने विकास की रफ्तार तेज करते हुए रवीश शर्मा को 1 मई 2026 से मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) और पूर्णकालिक निदेशक (Whole-Time Director) नियुक्त किया है। यह कदम कंपनी के लिए नए दौर की शुरुआत माना जा रहा है।

रणनीतिक सोच और नेतृत्व क्षमता
डिप्टी CEO के रूप में अपनी मजबूत छाप छोड़ चुके रवीश शर्मा के पास मेटल्स और माइनिंग सेक्टर का 21 वर्षों से अधिक अनुभव है। उनकी रणनीतिक सोच और नेतृत्व क्षमता ने कंपनी की कार्यकुशलता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। रवीश शर्मा ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी कुशल नेतृत्व का परिचय देते हुए लागत नियंत्रण, उत्पादन-केंद्रित रणनीतियों और प्रभावी पहलों से कंपनी को मजबूती दी है।
See Video –

उद्योग जगत को उम्मीद
डिमर्जर के बाद वेदांता स्टील के लिए यह बदलाव बेहद अहम है। उद्योग जगत को उम्मीद है कि रविश शर्मा के नेतृत्व में उत्पादन, विस्तार और व्यवसायिक विकास को नई दिशा मिलेगी। यह नियुक्ति सिर्फ पद परिवर्तन नहीं, बल्कि कंपनी के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव मानी जा रही है।
बता दें कि, वेदांता ईएसएल स्टील लिमिटेड देश की अग्रणी एकीकृत स्टील कंपनियों में शामिल है, जो उच्च गुणवत्ता वाले स्टील उत्पादन और सतत औद्योगिक विकास के लिए जानी जाती है।
“ईएसएल, जो वेदांता की समृद्ध विरासत का हिस्सा है, भारत के इस्पात उद्योग को नवाचार, सुरक्षा और सतत विकास के माध्यम से नई दिशा देने के लिए प्रतिबद्ध है। वेदांता के मूल्यों से प्रेरित होकर हमारा लक्ष्य विश्वस्तरीय स्टील उत्पादन करना और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान देना है।
रवीश शर्मा,
कर्मचारियों और समुदायों की सुरक्षा एवं कल्याण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
हमारी रणनीति दीर्घकालिक संबंधों, अनुपालन और सतत विकास पर आधारित है, जो जिम्मेदार व्यवसाय के वेदांता विजन के अनुरूप है।”
मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) एवं पूर्णकालिक निदेशक
ईएसएल स्टील लिमिटेड

