Bokaro: बोकारो में फरार वारंटियों पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। पुलिस अधीक्षक बोकारो के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में गैर-जमानती वारंट (NBW) के मामलों में विशेष छापामारी अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान पुलिस ने सफलता हासिल करते हुए कुल 17 वारंटियों को गिरफ्तार किया।

दबिश दी गई
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, लंबे समय से फरार चल रहे इन वारंटियों की तलाश में अलग-अलग थाना पुलिस की टीमों ने समन्वित कार्रवाई की। अभियान के तहत कई स्थानों पर एक साथ दबिश दी गई, जिससे वारंटियों को भागने का मौका नहीं मिला। गिरफ्तार सभी आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
बोकारो एसपी –
एसपी बोकारो नाथू सिंह मीणा ने कहा कि “17 वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।” अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि न्यायालय से जारी वारंट की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से जिले में अपराधियों के बीच हड़कंप मच गया है।


