Bokaro: शहर के सिटी पार्क मजार में चोरी की घटना सामने आई है। मजार के मेन गेट का इंटरलॉक ताला तोड़कर दानपेटी से नकदी और चांदी के सिक्के चोरी कर लिए गए। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

मजार कमेटी की शिकायत पर दर्ज हुआ मामला
शाह मोहल्ला भर्रा निवासी मो. एनायतुल हक शाह ने बीएस सिटी थाना में लिखित शिकायत देकर बताया कि 7 मई की रात अज्ञात चोर ने मजार के मुख्य गेट का ताला तोड़ दिया। इसके बाद दानपेटी में रखे करीब 11 हजार रुपये और चांदी के सिक्के चोरी कर फरार हो गया। शिकायत के आधार पर बीएस सिटी थाना में कांड संख्या 88/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई।
CCTV फुटेज से आरोपी तक पहुंची पुलिस
अनुसंधान के दौरान पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज के आधार पर पुलिस ने सेक्टर-1सी विकास नगर निवासी 19 वर्षीय विशाल कुमार को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की बात स्वीकार कर ली।

झोपड़ी से बरामद हुए चोरी के रुपये
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर सेक्टर-1सी विकास नगर स्थित उसकी झोपड़ी में छापेमारी की। वहां से दानपेटी से चोरी की गई राशि में से 8456 रुपये और दो चांदी जैसे सिक्के बरामद किए गए। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
बरामद सामान
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर सेक्टर-1सी विकास नगर स्थित उसकी झोपड़ी से चोरी की गई राशि में से 8456 रुपये नकद और चांदी जैसे दो सिक्के बरामद किए। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सेक्टर-1सी विकास नगर निवासी 19 वर्षीय विशाल कुमार के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

