A wave of relief and tears swept through a Bokaro family after 13-year-old boy, missing since May 11, was safely rescued from Etawah, Uttar Pradesh. The child had left home for school but never returned. After days of fear and sleepless nights, his emotional reunion brought smiles back to the family.
स्कूल जाने निकला था मासूम, देर रात तक नहीं लौटा तो परिवार की बढ़ गई थी बेचैनी
Bokaro: शहर के बीएस सिटी थाना क्षेत्र से लापता हुए 13 वर्षीय छात्र को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के इटावा से सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया। बेटे के सुरक्षित लौटने से परिवार में खुशी का माहौल है। कई दिनों से चिंता और डर के साये में जी रहे माता-पिता ने जब बेटे को सामने देखा तो उनकी आंखें भर आईं।

11 मई की सुबह घर से निकला था सूरज
जानकारी के अनुसार, निवासी कुमार राय ने 12 मई को बीएस सिटी थाना में लिखित आवेदन देकर बताया था कि उनका पुत्र 11 मई की सुबह करीब छह बजे स्कूल जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। बेटे के अचानक गायब होने से परिवार में हड़कंप मच गया था।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, लगातार चलती रही तलाश
मामले की गंभीरता को देखते हुए बीएस सिटी थाना में कांड संख्या-91/26 के तहत मामला दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर लगातार खोजबीन शुरू की। कई दिनों की मेहनत के बाद पुलिस टीम ने लड़के को उत्तर प्रदेश के इटावा से सकुशल बरामद कर लिया।
बेटे की वापसी से घर में लौटी मुस्कान
सूरज के सुरक्षित मिलने की खबर जैसे ही परिवार को मिली, घर में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों ने बोकारो पुलिस का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें अपने बेटे के लौटने की उम्मीद थी, लेकिन हर गुजरते दिन के साथ डर बढ़ता जा रहा था। अब बेटे की वापसी से पूरे परिवार ने राहत की सांस ली है।
छापेमारी दल में ये अधिकारी रहे शामिल
इस अभियान में बीएस सिटी थाना के पुलिस अवर निरीक्षक विरेन्द्र खाखा की अहम भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने पूरी टीम की तत्परता और संवेदनशील कार्रवाई की सराहना की है।

