Bokaro: ज़िला पुलिस को को मिली गुप्त सूचना के आधार पर दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में अवैध विदेशी शराब निर्माण और बिक्री के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक, बोकारो नाथू सिंह मीणा के निर्देश पर की गई, जिसमें भारी मात्रा में नकली विदेशी शराब, ब्रांडेड ढक्कन, स्टीकर और नकदी बरामद हुई है।

पजरीडीह में घर से चल रहा था नकली शराब फैक्ट्री जैसा धंधा
जरीडीह थाना क्षेत्र के तुपकाडीह टोला कुम्हारडीह में संजय साव के घर पर पुलिस ने छापेमारी कर नकली विदेशी शराब बनाने का बड़ा खुलासा किया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने करीब 40 लीटर तैयार नकली विदेशी शराब, हजारों की संख्या में ब्रांडेड ढक्कन और स्टीकर, खाली बोतलें और भारी नकदी बरामद की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने करीब 40 लीटर विदेशी शराब जैसा तरल पदार्थ, 1,000 रॉयल स्टैग के ढक्कन, 2,000 रॉयल चैलेंज के ढक्कन, 1.89 लाख रुपये नकद तथा दर्जनों खाली बोतलें और बारकोड व स्टीकर के बंडल बरामद किए।
गिरफ्तारी और खुलासा
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह विभिन्न ब्रांडों के नाम पर अवैध शराब तैयार कर आसपास के क्षेत्रों में बेचता था। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस मामले में जरीडीह थाना कांड संख्या 100/26 दर्ज किया गया है।

चंद्रपुरा में फैला था बड़ा नेटवर्क, 5 मोबाइल भी जब्त
चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के तेलो पूर्वी बहियारटाँड स्थित हनुमान मंदिर के पास कामेश्वर कुमार के घर पर छापेमारी में अवैध शराब निर्माण का भंडाफोड़ हुआ। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने विनय कुमार (तेलो पश्चिमी), दिनेश प्रजापति (तेलो मध्य) और कृष्णा कुमार (तुपकाडीह, जरीडीह) को भी इस अवैध शराब नेटवर्क से जुड़े होने के आरोप में चिन्हित किया है। इन सभी के ठिकानों से भी भारी मात्रा में नकली विदेशी शराब और सामग्री बरामद की गई।
बरामद सामग्री में क्या-क्या मिला
- ब्लैक टाइगर, ऑफिसर्स चॉइस, एमसी डोवेल, रॉयल चैलेंज की पेटियां
- 101 JHARKHAND EXCISE लोगो वाले ढक्कन
- 204 अन्य ढक्कन सेट
- 51 ब्लेंडर्स प्राइड स्टीकर
- 5 मोबाइल फोन
पुलिस की सख्त चेतावनी
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब निर्माण, बिक्री और तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे नेटवर्क के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान चलाया जाएगा। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत 112 या नजदीकी थाना को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।


