Bokaro: दो दिनों तक सड़क पर सघन जांच अभियान चलाकर नियम तोड़ने वाले ऑटो-टोटो चालकों पर कार्रवाई करने के बाद, तीसरे दिन बोकारो ट्रैफिक पुलिस ने जागरूकता का रास्ता अपनाया। रविवार को पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) अजय प्रसाद के नेतृत्व में यातायात थाना परिसर में विशेष बैठक सह जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इसमें शहर और आसपास के क्षेत्रों से करीब 300 से 350 ऑटो-टोटो चालक शामिल हुए।

नियम पालन नहीं किया तो कार्रवाई तय
बैठक में चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, वाहन के सभी दस्तावेज अद्यतन रखने तथा सड़क किनारे अव्यवस्थित ढंग से वाहन खड़ा कर जाम की स्थिति उत्पन्न नहीं करने की सख्त हिदायत दी गई। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

दो दिनों में 425 वाहनों की जांच, Rs 2.83 लाख का चालान
ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि पिछले दो दिनों तक चले विशेष जांच अभियान में 425 ऑटो-टोटो की जांच की गई। इस दौरान विभिन्न यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों से ₹2.83 लाख का चालान वसूला गया। पुलिस का कहना है कि सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी नियमित रूप से चलाए जाएंगे।
चालक संघ ने रखीं समस्याएं
बैठक के दौरान ऑटो-टोटो चालक संघ के पदाधिकारियों ने वाहन दस्तावेजों और अन्य प्रशासनिक समस्याओं से जुड़े मुद्दे अधिकारियों के समक्ष रखे। ट्रैफिक पुलिस ने उन्हें उचित माध्यम से अपनी बातें रखने की सलाह दी, ताकि संबंधित विभागों के समक्ष मामला उठाकर समाधान का प्रयास किया जा सके। चालक संघ ने पुलिस को पूर्ण सहयोग देने तथा यात्रियों के साथ शालीन व्यवहार बनाए रखने का भरोसा भी दिलाया।
Frequently Asked Questions (FAQs)
A. दो दिनों तक सघन वाहन जांच अभियान चलाने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने विशेष जागरूकता बैठक आयोजित कर चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी।
A. ट्रैफिक पुलिस ने पिछले दो दिनों में कुल 425 ऑटो-टोटो की जांच की।
A. अभियान के दौरान नियम तोड़ने वाले चालकों से कुल ₹2.83 लाख का चालान वसूला गया।
A. बोकारो और आसपास के क्षेत्रों से करीब 300 से 350 ऑटो-टोटो चालक कार्यक्रम में शामिल हुए।
A. चालकों को वाहन के सभी दस्तावेज अद्यतन रखने, यातायात नियमों का पालन करने, सड़क पर अव्यवस्थित पार्किंग से बचने और यात्रियों के साथ शालीन व्यवहार करने के निर्देश दिए गए।
A. हां। ट्रैफिक डीएसपी ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी नियमित जांच और सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

