Bokaro : बोकारो टाउनशिप में एक बार फिर डिवाइडर में लगे लोहे के ग्रिल चोरी होने की घटनाएं तेज हो गई हैं। सड़कों की सुंदरता और सुरक्षा के लिए लगाए गए ये ग्रिल अब धीरे-धीरे गायब होते जा रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है।

सेक्टर-4 थाना के ठीक सामने सड़क पर लगे लोहे के ग्रिल भी अब सुरक्षित नहीं बचे हैं। स्थिति यह है कि कई हिस्सों में ग्रिल पूरी तरह गायब हो चुके हैं। वहीं, एडीएम ऑफिस से लेकर प्लांट मेंन गेट जाने वाले मार्ग तक अब लोहे के ग्रिल का नामोनिशान नहीं है। बीएसएल ने वाला दिवार कड़ी कर दी है। लेक रोड में जगह-जगह से ग्रिल गायब हो रहा है।

बोकारो स्टील प्लांट (BSL) ने शहर की सुंदरता बढ़ाने के लिए लाखो रुपये खर्च कर डिवाइडरों में लोहे के मजबूत ग्रिल लगाए थे। जो अब फिर चोरी हो रहे हैं। गांधी चौक से बसंती मोड़ तक भी कई जगहों पर ग्रिल गायब होने की शिकायतें सामने आ रही हैं। यहां तक कि सेक्टर-4 थाना से लेकर बीजीएच तक भी कई हिस्सों में सड़क के डिवाइडर से लोहे के मोटे ग्रिल गायब नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब थाना के सामने ही ग्रिल सुरक्षित नहीं है तो शहर के अन्य हिस्सों की सुरक्षा पर सवाल उठना लाजमी है।
रात की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था के पुलिस दावों के बीच हो रही इन घटनाओं ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
Frequently Asked Questions (FAQ)
A1. मुख्य रूप से सेक्टर-4 थाना क्षेत्र, लेक रोड और बसंती मोड़ तक ग्रिल चोरी की घटनाएं सामने आई हैं।
A2. हां, बीएसएल ने टाउनशिप की सुंदरता के लिए लाखों रुपये खर्च कर ग्रिल लगाए थे।
A3. स्थानीय लोग रात की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं क्योंकि चोरी लगातार जारी है।

