Bokaro: हो रही भारी बारिश के कारण जलस्तर बढ़ने पर तेनुघाट डैम (Tenughat Dam) प्रबंधन ने सोमवार को फैसला लेते हुए दो रेडियल गेट खोल दिए हैं। इसके बाद दामोदर नदी में पानी का बहाव बढ़ गया है।

कार्यपालक अभियंता, तेनुघाट बांध प्रमंडल कार्यालय द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, दोपहर 3 बजे दो रेडियल गेट खोले गए। इसके साथ ही दामोदर नदी में लगभग 2700 क्यूसेक (76.52 क्यूमेक) पानी का डिस्चार्ज शुरू किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि दो रेडियल गेट और एक अंडर-स्लुइस गेट अभी खुले रहेंगे, जबकि जलस्तर बढ़ने पर और गेट भी खोले जा सकते हैं।

सूचना के मुताबिक, उस समय जलाशय का स्तर RL 849.76 फीट दर्ज किया गया था, जो लगातार बढ़ रहा है। बारिश जारी रहने के कारण जल आवक में और वृद्धि की संभावना जताई गई है।
डैम से छोड़े गए पानी का असर दामोदर नदी पर साफ दिखाई देगा, जो धनबाद जिले से होते हुए पश्चिम बंगाल की ओर बहती है। बारिश के कारण दामोदर की सहायक नदियों गरगा और इजरी में भी जलस्तर बढ़ रहा है।
डैम प्रशासन ने झारखंड और पश्चिम बंगाल सरकार के साथ-साथ जिला प्रशासन, पुलिस, आपदा प्रबंधन विभाग और सिंचाई विभाग को सतर्क कर दिया है। नदी किनारे रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे नदी के किनारे न जाएं। यदि बारिश का सिलसिला जारी रहता है तो और अधिक गेट खोलने की संभावना से भी इनकार नहीं किया गया है।
Frequently Asked Questions (FAQ)
A1. Due to continuous rainfall and rising reservoir levels, excess water was released.
A2. Two radial gates and one under-sluice gate were opened.
A3. Approximately 2700 cusec (76.52 cumec) of water is being released.
A4. The Damodar River and its tributaries like Garga and Ijri may see rising water levels.
A5. People are advised to stay away from riverbanks and follow administrative warnings.
A. The Tenughat Dam has a maximum conservation level of 852 feet. Its gross storage capacity is 44,407 hectare-metre, while the live storage capacity is 28,202 hectare-metre.

