Bokaro: पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं। एनएच-32 स्थित बेडानी मोड़ के समीप रात करीब 1:30 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक ही मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने रातभर पहचान में जुटाई टीम
घटना की सूचना मिलते ही पिंड्राजोरा थाना प्रभारी रवि कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। तीनों युवकों के शवों को कब्जे में लेकर अनुमंडल अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखा गया। रातभर पुलिस मृतकों की पहचान में जुटी रही। मंगलवार सुबह करीब छह बजे तीनों की पहचान होने के बाद उनके परिजनों को सूचना दी गई।

तीन गांवों के तीन युवकों की गई जान
पुलिस के अनुसार हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान भंड्रो गांव निवासी 18 वर्षीय आर्यन महतो (पिता- हीरालाल महतो), संथालाडीह निवासी 19 वर्षीय अमर कुमार महतो (पिता- अमृत महतो) तथा भवानीपुर साइड सांगजोड़ी निवासी 20 वर्षीय सुमित गोराई (पिता- दुलाल महतो) के रूप में हुई। पोस्टमार्टम के बाद तीनों शव परिजनों को सौंप दिए गए।
शादी समारोह से लौटते समय हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार तीनों युवक सोमवार रात बोराडीह गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। समारोह से वापस अपने-अपने घर लौटने के दौरान एनएच-32 पर बेडानी मोड़ के पास किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
इकलौते बेटे की मौत से टूट गया परिवार
मृतक आर्यन महतो के पिता हीरालाल महतो ने बताया कि उनका बेटा सोमवार रात करीब आठ बजे अपने दोस्तों के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से निकला था। उन्हें क्या पता था कि यह उसकी आखिरी यात्रा होगी। उन्होंने बताया कि आर्यन उनका इकलौता पुत्र था। बेटे की असमय मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है। वहीं अन्य दोनों परिवारों में भी मातम पसरा हुआ है और गांव में शोक का माहौल है।
अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस ने बताया कि हादसे को अंजाम देने वाले अज्ञात वाहन की पहचान और चालक की गिरफ्तारी के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज तथा अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच की जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
Frequently Asked Questions (FAQ)
Answer: The accident occurred near Bedani Mor on NH-32 under Pindrajora police station area in Bokaro district.
Answer: Three youths riding a motorcycle died on the spot after being hit by an unidentified vehicle.
Answer: The deceased were Aryan Mahato, Amar Kumar Mahato, and Sumit Gorai, all residents of different villages in the Pindrajora area.
Answer: According to police, an unidentified vehicle allegedly hit the motorcycle while the youths were returning from a wedding ceremony.

