Bokaro: चिन्मय विद्यालय बोकारो में सोमवार, 24 अगस्त को विद्यालय प्रबंधन की ओर से सभी स्टाफ सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यालय के नेतृत्व में बदलाव की घोषणा करते हुए वरीय उप प्राचार्य नरमेंद्र कुमार को प्रभारी प्राचार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई।

अनुभवी नेतृत्व पर जताया भरोसा
प्रबंधन ने कहा कि नरमेंद्र कुमार विद्यालय की नेतृत्व टीम के अनुभवी सदस्य हैं। प्रभारी प्राचार्य के रूप में वह शैक्षणिक, प्रशासनिक और छात्र-संबंधी गतिविधियों में निरंतरता बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। बैठक के दौरान शिक्षकों और स्टाफ सदस्यों से विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को और बेहतर बनाने तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया गया। प्रबंधन ने सभी सदस्यों को विद्यालय को शिक्षा, अनुशासन और अन्य क्षेत्रों में नई उपलब्धियों तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया।
सूरज शर्मा के योगदान की सराहना
विद्यालय प्रबंधन ने प्राचार्य के रूप में सूरज शर्मा के कार्यकाल और योगदान की सराहना की। प्रबंधन ने उनके प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें और उनके परिवार को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रबंधन ने कहा कि नेतृत्व में बदलाव जरूर हुआ है, लेकिन विद्यालय की विकास और उत्कृष्टता की दिशा पहले की तरह कायम रहेगी।


बैठक में चिन्मय मिशन बोकारो की आवासीय आचार्या स्वामिनी संयुक्तानंदा सरस्वती, अध्यक्ष, सचिव महेश त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष आरएन मलिक, वरीय उप प्राचार्य नरमेंद्र कुमार और उप प्राचार्य डॉ. रोशन शर्मा उपस्थित रहे।


