Bokaro: संयंत्रों और उपकरणों के देवता भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना 17 सितंबर को बोकारो स्टील प्लांट में परंपरागत तरीके से श्रद्धा और उत्साह के साथ की गई। इस अवसर पर विभिन्न विभागों में कर्मचारियों ने मशीनों और उपकरणों की पूजा कर प्लांट के सुरक्षित एवं सफल परिचालन की कामना की।

वरिष्ठ अधिकारियों ने पूजा में लिया हिस्सा
बीएसएल के निदेशक प्रभारी एवं अधिशासी निदेशकों ने वरिष्ठ अधिकारियों और सहयोगियों के साथ नगर एवं प्लांट परिसर के विभिन्न विभागों में आयोजित विश्वकर्मा पूजा में हिस्सा लिया। अधिकारियों ने पूजा-अर्चना कर सभी कर्मचारियों को विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं दीं।
नगर के विभिन्न विभागों में हुआ आयोजन
नगर क्षेत्र के एविएशन, वॉटर टावर सेक्टर-3, बीजीएच, मानव संसाधन विकास केंद्र की कर्मशाला, वित्त एवं लेखा, अंतिम निपटारा प्रकोष्ठ और माइंस सहित विभिन्न विभागों में विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया गया।

प्लांट के कई प्रमुख विभागों में हुई पूजा
प्लांट परिसर के मुख्य अग्निशमन केंद्र, आरएमपी, कोक अवन्स, आरएमएचपी, सिंटर प्लांट, भारी एवं सामान्य अनुरक्षण यांत्रिक विभाग, केंद्रीय भंडार, यातायात, एसएमएस-न्यू, कैपिटल रिपेयर, ब्लास्ट फर्नेस, बीपीएससीएल, टीबीएस, एसएमएस-2 एवं सीसीएस समेत कई विभागों में पूजा हुई।
कर्मचारियों ने मांगी सुरक्षित परिचालन की कामना
डीएनडब्ल्यू, वाटर मैनेजमेंट, मशीन शॉप, हॉट स्ट्रिप मिल, कोल्ड रोलिंग मिल, आरजीबीएस, एमआरडी, सीआरएम-3 और एचआरसीएफ सहित अन्य विभागों में भी कर्मचारियों ने पूजा में भाग लिया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने भगवान विश्वकर्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित कर संयंत्र की सुरक्षा, सफलता और निरंतर प्रगति की कामना की।
