Bokaro: जिले की पुलिस व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए 24 पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। जिला पुलिस कार्यालय की ओर से जिलादेश जारी कर अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित करते हुए नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

आदेश के अनुसार, सभी स्थानांतरित पुलिस पदाधिकारियों को 24 घंटे के भीतर अपने नव पदस्थापन स्थल पर योगदान देना होगा। तबादले में थाना प्रभारियों के साथ-साथ अंचल निरीक्षक, साइबर थाना और विभिन्न ओपी में पदस्थापित अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी दी गई है।
स्थानांतरण के तहत बेरमो, बीटीपीएस, माराफारी, बीएस सिटी, सेक्टर-4, सेक्टर-6, सेक्टर-12, दुग्दा, नावाडीह, पेंक-नारायणपुर, चंद्रपुरा, कथारा, अमलाबाद और भोजुडीह समेत कई क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों की नई तैनाती की गई है।

किसका तबादला कहां से कहां हुआ
- नित्यानंद महतो — पुलिस केंद्र, बोकारो → थाना प्रभारी सह पु०नि., बेरमो
- रोहित कुमार सिंह — थाना प्रभारी सह पु०नि., बेरमो → थाना प्रभारी सह पु०नि., बीटीपीएस
- संजय कुमार — थाना प्रभारी सह पु०नि., सेक्टर-4 → थाना प्रभारी सह पु०नि., माराफारी
- ममता कुमारी — पुलिस केंद्र, बोकारो → थाना प्रभारी सह पु०नि., बीएस सिटी
- विकांत कुमार — पुलिस केंद्र, बोकारो → थाना प्रभारी सह पु०नि., सेक्टर-6
- नितिश कुमार — थाना प्रभारी सह पु०नि., यातायात → थाना प्रभारी सह पु०नि., सेक्टर-4
- सुदामा कुमार दास — थाना प्रभारी सह पु०नि., बीएस सिटी → थाना प्रभारी सह पु०नि., सेक्टर-12
- अरविन्द कुमार — साइबर थाना → पु०नि., बेरमो अंचल
- सुभाष चन्द्र सिंह — थाना प्रभारी सह पु०नि., सेक्टर-12 → पु०नि., चास मु. अंचल
- अनिल कच्छप — साइबर थाना → पु०नि., गोमिया अंचल
- संगीता — थाना प्रभारी सह पु०नि., सेक्टर-6 → पु०नि., चन्दनकियारी अंचल
- सुषमा कुमारी — पुलिस केंद्र, बोकारो → थाना प्रभारी सह पु०नि., यातायात
- पिंकु कुमार यादव — थाना प्रभारी सह पु०नि., बीटीपीएस → साइबर थाना
- मो. आजाद खॉ — थाना प्रभारी सह पु०नि., माराफारी → साइबर थाना
- मनीष कुमार-02 — थाना प्रभारी, दुग्दा → ओपी प्रभारी, बोकारो-झरिया
- अमन कुमार — हरला थाना → थाना प्रभारी, दुग्दा
- राहुल कुमार राम — नावाडीह थाना → ओपी प्रभारी, कथारा
- श्रीनिवास कुमार सिंह — ओपी प्रभारी, बोकारो-झरिया → थाना प्रभारी, चन्द्रपुरा
- अमरजीत कुमार सिंह — टास्क फोर्स, बोकारो → ओपी प्रभारी, अमलाबाद
- आवेन्द्र कुमार साव — सेक्टर-4 थाना → ओपी प्रभारी, भोजुडीह
- उदय शंकर शर्मा — चीराचास थाना → ओपी प्रभारी, बनगडिया
- अनिल लिण्डा — बीएस सिटी थाना → थाना प्रभारी, नावाडीह
- मुकेश दयाल सिंह — चास थाना → थाना प्रभारी, पेंक-नारायणपुर
- शशिकान्त ठाकुर — पेंक-नारायणपुर थाना → मकोली टीओपी
