Bokaro: प्रीमियम SUV सेगमेंट में KIA SORENTO की एंट्री के साथ ही बोकारो में इसकी धूम नजर आने लगी। ELGEN KIA, Bokaro में लॉन्च के साथ ही Sorento की बुकिंग शुरू हुई और ग्राहकों ने इसमें खास दिलचस्पी दिखाई। जिले के ऑटोमोबाइल बाजार को नई रफ्तार देने वाली इस बहुप्रतीक्षित प्रीमियम SUV का आज भव्य अनावरण ELGEN KIA चास में किया गया। धनबाद लोकसभा की कांग्रेस नेत्री अनुपमा सिंह ने वाहन से पर्दा उठाया।


डिजाइन से लेकर तकनीक तक प्रीमियम अपील
ELGEN KIA के CEO मनीष जैन ने कहा कि Sorento का अनावरण प्रीमियम SUV बाजार में Kia की मौजूदगी को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उनके मुताबिक, यह SUV डिजाइन, आराम, तकनीक, सुरक्षा और ड्राइविंग अनुभव को एक साथ जोड़ने की कोशिश करती है। Sorento को 7-सीटर प्रीमियम SUV के तौर पर पेश किया गया है। इसके इंटीरियर में ब्लैक और ब्राउन लेदरेट थीम दी गई है। दूसरी पंक्ति में कैप्टन सीटों का विकल्प, वेंटिलेटेड सीट्स और लंबी दूरी की यात्रा के लिए आराम पर विशेष जोर दिया गया है। टेक्नोलॉजी पैकेज में 12.3-इंच डुअल पैनोरमिक कर्व्ड डिस्प्ले, Wireless Android Auto और Apple CarPlay, Live Gen AI Voice Assistant तथा 12-स्पीकर Bose Premium Sound System जैसी सुविधाएं शामिल हैं।
दो इंजन, AWD का विकल्प
KIA SORENTO को दो पावरट्रेन विकल्पों के साथ पेश किया गया है। इसमें 1.6-लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड टर्बो पेट्रोल इंजन के अलावा 2.2-लीटर डीजल इंजन का विकल्प मिलता है। डीजल इंजन 193 PS की पावर और 442 Nm का टॉर्क देता है तथा 8-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जुड़ा है। टॉप ट्रिम्स HTX और HTX (A) में दोनों इंजन विकल्पों के साथ All-Wheel Drive यानी AWD का विकल्प दिया गया है। इससे अलग-अलग सड़क और मौसम की परिस्थितियों में बेहतर ट्रैक्शन देने पर जोर दिया गया है।

Level-2 ADAS से सुरक्षा पर फोकस
प्रीमियम SUV बाजार में जहां फीचर्स बिक्री का बड़ा हिस्सा तय करते हैं, वहीं Sorento में सुरक्षा को भी प्रमुखता दी गई है। SUV में Level-2 ADAS, 10 एयरबैग्स, 360-डिग्री कैमरा, Hill-Hold Control और Electronic Parking Brake जैसी सुविधाएं दी गई हैं।
इतने लाख से शुरू कीमत
भारतीय बाजार में KIA SORENTO की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 27.99 लाख रखी गई है। टॉप वेरिएंट की कीमत करीब 40.39 लाख एक्स-शोरूम तक जाती है। SUV को छह प्रमुख ट्रिम्स – HTE, HTE(O), HTK, HTK(A), HTX और HTX(A)—में पेश किया गया है।
ELGEN KIA प्रबंधन के मुताबिक, बोकारो स्टील सिटी और आसपास का क्षेत्र तेजी से विकसित हो रहा ऑटोमोबाइल बाजार है। ऐसे में Sorento को प्रीमियम SUV ग्राहकों के लिए डिजाइन, स्पेस, तकनीक, प्रदर्शन और सुरक्षा के संयोजन के तौर पर देखा जा रहा है।
Festival Season में कार के साथ विदेश यात्रा का मौका
Sorento के अनावरण के साथ ELGEN KIA ने फेस्टिवल सीजन को भी खास बनाने की घोषणा की है। “इस त्योहार, खुशियों का सफर ELGEN KIA के साथ” अभियान के तहत Kia कार खरीदने वाले ग्राहकों के लिए Lucky Winner बनने का मौका रखा गया है। कंपनी के अनुसार, Lucky Winner ग्राहक को अपने पार्टनर के साथ विदेश यात्रा का अवसर मिल सकता है। इसके अलावा Assured Gift और अन्य Festival Offers भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
ELGEN KIA ने ग्राहकों को नई Kia कार बुक कराने और फेस्टिव ऑफर्स का लाभ उठाने के लिए आमंत्रित किया है। कंपनी के मुताबिक, ये ऑफर्स सीमित अवधि के लिए हैं। कार्यक्रम में मदन जैन, मोहन जैन, उमेश जैन, मनीष जैन, श्रेष्ठ जैन और संतोष सिंह, ग्रुप जनरल मैनेजर, राकेश कुमार, सेल्स मैनेजर तथा अपूर्व चक्रवर्ती, ग्रुप सर्विस हेड सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
