Bokaro: बोकारो पुलिस में बड़ा फेरबदल करते हुए पुलिस अधीक्षक ने 12 पुलिस पदाधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला किया है। जिलादेश संख्या-1471/2026 के तहत सभी अधिकारियों को उनके नए पदस्थापन स्थल पर अगले आदेश तक कार्य करने का निर्देश दिया गया है। आदेश में सभी संबंधित पदाधिकारियों को 24 घंटे के भीतर नए स्थान पर योगदान देने को कहा गया है।

अलग-अलग थानों में मिली नई जिम्मेदारी
जारी आदेश के अनुसार पु०अ०नि० कोशलेन्द्र कुमार और राजेश प्रजापति को पुलिस केन्द्र, बोकारो से बीएस सिटी थाना भेजा गया है। वहीं अमित सोनी को दुग्दा थाना, कुन्दन कुमार को हरला थाना और शुभम कुमार गोप को सेक्टर-12 थाना में पदस्थापित किया गया है।
पु०अ०नि० नितिश कुमार को पुलिस केन्द्र से बोकारो थर्मल थाना भेजा गया है। विक्रम कुमार को तकनीकी शाखा, पुलिस अधीक्षक आवासीय कार्यालय में प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

चास और गांधीनगर में भी बदलाव
पु०अ०नि० अजीत कुमार को पेंक-नारायणपुर थाना में पदस्थापित किया गया है। अजय कुमार सिंह को चास मुफस्सिल थाना, वीरमणि कुमार को गांधीनगर ओपी और रवि कुमार को चास थाना भेजा गया है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी आदेश की प्रतिलिपि संबंधित वरीय पुलिस अधिकारियों, पुलिस उपाधीक्षकों, अंचल पुलिस निरीक्षकों, पुलिस केन्द्र और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है। आदेश 27 सितंबर 2026 को जारी किया गया है।
