Bokaro: सीसीएल के बीएंडके एरिया में अवैध कोयला भंडारण एवं परिवहन के खिलाफ CISF ने ‘जीरो कोल लीकेज’ अभियान के तहत रात्रि में कार्रवाई की। गुप्त सूचना के आधार पर CISF रेड टीम और आसूचनाकर्मियों ने अमलो रेलवे हाल्ट एवं कारो रेलवे साइडिंग के पीछे छापेमारी की।

रेलवे हाल्ट के आसपास से अवैध कोयला बरामद
कार्रवाई के दौरान अमलो रेलवे हाल्ट के आसपास अलग-अलग स्थानों पर अवैध रूप से भंडारित 40 बोरा कोयला बरामद किया गया। बरामद कोयले का कुल वजन 2.120 मीट्रिक टन बताया गया है। CCL प्रबंधन के अनुसार, बरामद कोयले की अनुमानित कीमत 5,126 रुपये है।
अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हुए लोग
CISF की कार्रवाई के दौरान कोयला लोड करने में शामिल लोग अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गए। टीम ने अवैध रूप से भंडारित कोयले को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई के लिए सुरक्षित किया।

MMDR Act के तहत आगे की कार्रवाई
बरामद कोयले को MMDR Act-1957 के प्रावधानों के तहत आवश्यक कार्रवाई के लिए CCL प्रबंधन को सुपुर्द कर दिया गया। मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।
संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ाई गई निगरानी
CISF ने बताया कि अवैध कोयला खनन, भंडारण और परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। ‘जीरो कोल लीकेज’ अभियान के तहत संवेदनशील क्षेत्रों में रात्रि गश्त, छापेमारी और आसूचना आधारित कार्रवाई को और तेज किया जा रहा है।
