Bokaro: बोकारो इस्पात संयंत्र (BSL) में आगामी सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 और तीन माह के निवारक सतर्कता अभियान के तहत ‘मास्टर सर्कुलर एवं विजिलेंस मैनुअल-2026’ विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम विशेष रूप से सतर्कता विभाग के अधिकारियों के लिए आयोजित किया गया।
19 अधिकारियों ने लिया प्रशिक्षण में हिस्सा
प्रशिक्षण सत्र का संचालन उप महाप्रबंधक (कॉरपोरेट विजिलेंस) ने किया। इसमें बोकारो इस्पात संयंत्र, माइंस, कोलियरीज, आरबीयू और एसआरयू के सतर्कता विभाग से जुड़े कुल 19 अधिकारियों ने भाग लिया। इनमें छह अधिकारी ऑनलाइन माध्यम से जुड़े।

नियमों और प्रक्रियाओं के अनुपालन पर जोर
कार्यक्रम में मुख्य महाप्रबंधक (सतर्कता) एवं एसीवीओ, बीएसएल, माइंस एवं कोलियरीज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने सतर्कता प्रक्रियाओं की समझ को मजबूत करने, निर्धारित नियमों एवं प्रक्रियाओं का अनुपालन सुनिश्चित करने तथा संगठन में पारदर्शिता और सत्यनिष्ठा की संस्कृति को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

अधिकारियों ने ली सत्यनिष्ठा की शपथ
कार्यक्रम के दौरान महाप्रबंधक (सतर्कता) ने उपस्थित अधिकारियों को ‘सत्यनिष्ठा की शपथ’ दिलाई। प्रशिक्षण में अधिकारियों को मास्टर सर्कुलर एवं विजिलेंस मैनुअल-2026 के प्रावधानों की जानकारी दी गई। साथ ही सतर्कता संबंधी प्रक्रियाओं, दायित्वों और कार्यप्रणाली की समझ को और बेहतर बनाने पर जोर दिया गया।
