Bokaro: मुख्य सड़कों पर भारी वाहनों की अनधिकृत पार्किंग रोकने और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर जिला परिवहन पदाधिकारी, बोकारो ने गुरुवार को ट्रक एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में मोटर वाहन निरीक्षक (MVI), बोकारो भी मौजूद रहे।

कई प्रमुख मार्गों पर पार्किंग की समस्या पर मंथन
बैठक में जोधाडीह मोड़ से ITI मोड़, BIADA क्षेत्र, कंद्रा, कुर्रा और नया मोड़–डूगल गेट क्षेत्र में सड़क किनारे भारी वाहनों की पार्किंग से उत्पन्न यातायात बाधा और दुर्घटना की आशंका पर चर्चा हुई।
मुख्य सड़क और कैरिजवे पर पार्किंग पर रोक
जिला परिवहन पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जोधाडीह मोड़ से ITI मोड़ के बीच मुख्य सड़क पर ट्रक या अन्य भारी वाहन पार्क नहीं किए जाएंगे। White Edge Line के अंदर अथवा मुख्य कैरिजवे पर वाहन खड़ा करने की भी अनुमति नहीं होगी। वाहन चालकों को Lay-by या निर्धारित सुरक्षित पार्किंग स्थल का इस्तेमाल करना होगा।

खराब वाहनों पर सुरक्षा संकेतक लगाना अनिवार्य
खराब या दुर्घटनाग्रस्त वाहन सड़क पर रुकने की स्थिति में Reflective Tape, Traffic Cones और अन्य चेतावनी संकेतक लगाना अनिवार्य होगा। खासकर रात में पर्याप्त प्रकाश और चेतावनी संकेतक नहीं होने पर दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है। नियमों का उल्लंघन मिलने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
HMV में लाइटिंग व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश
सभी भारी वाहनों में स्पष्ट और दूर से दिखाई देने वाली नंबर प्लेट के साथ Parking Light, Side Light और अन्य आवश्यक लाइटिंग उपकरण चालू एवं कार्यशील रखने का निर्देश दिया गया।
सुरक्षित पार्किंग स्थल उपलब्ध कराने की मांग
ट्रक एसोसिएशन ने जोधाडीह मोड़ से ITI मोड़ के बीच मुख्य सड़क पर ट्रकों की पार्किंग नहीं करने का आश्वासन दिया। साथ ही कंद्रा, BIADA और डूगल गेट क्षेत्र में भारी वाहनों के लिए सुरक्षित पार्किंग स्थल उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।
अवैध पार्किंग के खिलाफ जारी रहेगा अभियान
जिला परिवहन पदाधिकारी ने वाहन मालिकों और चालकों से सुरक्षित पार्किंग, उचित प्रकाश व्यवस्था और दृश्यता संबंधी सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील की। परिवहन विभाग की ओर से अवैध पार्किंग के खिलाफ जांच एवं प्रवर्तन अभियान नियमित रूप से जारी रहेगा।
